Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dacoit Box Office: दुनियाभर में बढ़ रही है 'डकैत' की दहशत, Dhurandhar 2 की नाक के नीचे से उड़ाए इतने करोड़

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 12:04 PM (IST)

    'धुरंधर 2' की मौजूदगी में भी 'डकैत' का खाता बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खुला है। इंडिया में भले ही 'भूत बंगला' और स्पाई थ्रिलर फिल्म के बीच पिस गई हो, लेकिन ग ...और पढ़ें

    डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-7/ फोटो- Instagram

    डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-7/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' बॉक्स ऑफिस पर भले ही 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) जैसा मुकाम हासिल न कर पाई हो, लेकिन एक हफ्ते के अंदर इसने भारत और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर लिया है।

    तेलुगु बेल्ट में मृणाल ठाकुर की 'डकैत' जहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने कछुए की चाल चलते हुए निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की नाक के नीचे से काफी पैसे उड़ा लिए हैं। घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 'डकैत' का कुल कितना कलेक्शन हुआ है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

    'डकैत' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस

    मेकर्स ने 'डकैत' को हिंदी और तेलुगु भाषा में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। तेलुगु भाषा में जहां अदिवि शेष की फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली, तो वहीं हिंदी बेल्ट में यह फिल्म बहुत ज्यादा अच्छी कमाई नहीं कर पाई। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डकैत' ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को तेलुगु में 92 लाख रुपये और हिंदी में 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के सिनेमाघरों में आने का असर भी इस फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है।

    Dacoit Review

    एक हफ्ते के अंदर मृणाल ठाकुर की इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'डकैत' ने इंडिया में कुल नेट कलेक्शन 28.30 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 31.49 करोड़ रुपये का कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Dacoit Box Office: मंगलवार को 'डकैत' ने डाल दिया बड़ा डाका, कमाई से बजा दी Dhurandhar 2 के लिए खतरे की घंटी!

    'डकैत' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रहा है खौफ

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर फिल्म 'डकैत', अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' के बीच पिस रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड मार्केट में इस फिल्म का क्रेज बढ़ता हुआ दिख रहा है।

    खबरें और भी

    decoit

    70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर वर्ल्डवाइड 43.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई 12.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि 'डकैत' के निर्देशन की कमान शेनिल देव  ने संभाली है।

    यह भी पढ़ें- Dacoit Box Office: 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे रही मृणाल ठाकुर की 'डकैत', पांच दिन में कर डाला करोड़ों का कलेक्शन