7 एपिसोड की नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर OTT पर बनी नंबर-1, खतरनाक है वेब सीरीज की कहानी
ओटीटी पर हाल ही में एक लेटेस्ट साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। जिसकी 7 एपिसोड की कहानी बेहद खौफनाक है। आइए जानते हैं कि यह ...और पढ़ें
-1769934508783_m.webp)
ओटीटी पर इस नई सीरीज का कमाल (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
ओटीटी पर नई वेब सीरीज ने मचाया धमाल
साइकोलॉजिकल थ्रिलर की कहानी खौफनाक
आते ही ओटीटी पर नंबर-1 बनी ये सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक लेटेस्ट वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। जो एक सीरियल किलर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर के तौर पर हर किसी का भरपूर मनोरंजन कर रही है। सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री के तौर पर ये सीरीज हर किसी को पसंद आ रही है। यही कारण है कि रिलीज के चंद दिनों के भीतर ये वेब सीरीज ओटीटी पर नंबर-1 बन गई है।
इसकी कहानी इतनी खौफनाक और रहस्यमी है कि अंत तक सस्पेंस बरकरार रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी वेब सीरीज के बारे में बात की जा रही है।
ओटीटी पर इस सीरीज का कब्जा
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसे बीते शुक्रवार को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। 7 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई में एक-एक करके के मर्दों को अजीबोगरीब तरीके से मौत की घाट उतार रहा है।

यह भी पढ़ें- Daldal Series Review: कंफ्यूजन के 'दलदल' में फंसी Bhumi Pednekar की क्राइम थ्रिलर, दिल दहला देगा एक-एक मर्डर सीन
इस हत्यारे को पकड़ने के लिए एक लेडी पुलिस ऑफिसर की टीम को जिम्मेदारी मिलती है, लेकिन वह खूनी इतना शातिर है, कि प्रशासन को हर बार चकमा दे देता है। सीरीज की कहानी में आपको कई बार ऐसा लगेगा कि वह फीमेल ऑफिसर ही सूबे में होने वाली इन हत्याओं की जिम्मेदार है, लेकिन अंत में कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जो आपको शॉक कर देगा।

वह सीरियल किलर एक लड़की है। अब वह लड़की ये खून क्यों कर रही है और लेडी पुलिस ऑफिसर का क्या बैकग्राउंड है, उसे जानने के लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज दलदल (Daldal) को देखना पड़ेगा। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर स्टारर दलदल को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते ये सीरीज हर किसी को पसंद आ रही है।
खबरें और भी
प्राइम वीडियो पर नंबर-1 सीरीज
भूमि पेडनेकर की दलदल ने अपनी बेहतरीन कहानी से हर किसी के दिल को जीत लिया है। आलम ये है कि ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा बनाए हुए है और टॉप पर ट्रेंड कर रही है। अगर आप भी सीरियल किलर थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो दलदल आपको जरूर पसंद आएगी।