Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jio Hotstar पर खूब देखी जा रही ये 6 एपिसोड वाली सीरीज, समाज की 'सोच' पर है गहरा तमाचा

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 04:16 PM (IST)

    जियो हॉटस्टार पर शशांत शाह द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'चिरैया' ट्रेंड कर रही है। यह 6-एपिसोड की सीरीज मैरिटल रेप और पितृसत्तात्मक सोच जैसे संवेदनशील व ...और पढ़ें

    चिरैया के एक सीन में दिव्या दत्ता (फोटो-इंस्टाग्राम)

    चिरैया के एक सीन में दिव्या दत्ता (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. जियो हॉटस्टार पर है इस सीरीज के चर्चे

    2. मैरिटल रेप पर आधारित है कहानी

    3. दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की कमी नहीं है। हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी फिल्म या सीरीज रिलीज हो जाती है जो दर्शकों को बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। यहां एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा, डार्क कॉमेडी और हॉरर फिल्मों का पूरा मिश्रण आपको देखने को मिलेगा।

    ऐसे में ओटीटी पर इस समय एक ऐसी मूवी ट्रेंड कर रही है जिसकी कहानी लीग से थोड़ा अलग हटकर है लेकिन ये आपको पसंद जरूर आएगी। हम बात कर रहे हैं शशांत शाह द्वारा निर्देशित सीरीज चिरैया (Chiraiya)  की जो 20 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।

    यह भी पढ़ें- Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर 

    इस सीरीज में दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, सरीता जोशी, फैसल राशिद, प्रसन्ना बिष्ट और सिद्धार्थ शॉ मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज की कहानी मैरिटल रेप और पितृसत्तात्मक सोच जैसे अहम विषयों को उठाती है।

    Chiraiya (1)

    क्या है चिरैया की कहानी?

    सीरीज की कहानी एक ऐसे महिला (पूजा) के बारे में हैं जो अपने पति (अरुण) के खिलाफ आवाज उठाती है। वह शादी के बाद बिना अपनी पत्नी की सहमति के अपने वैवाहिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए उसका शोषण करता है। यह उसे पूरे परिवार और समाज के खिलाफ आवाज उठाने के लिए विवश कर देता है। इस संघर्ष में, उसकी बड़ी भाभी जो शुरुआत में उसे नापसंद करती हैं हर कदम पर उसके साथ खड़ी रहती हैं।

    Chiraiya (2)

    12 भाषाओं में उपलब्ध है सीरीज

    यह पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाने वाली असहज सच्चाई का सामना करती है, जहां शादी की चारदीवारी के भीतर, बंद कमरों में 'महिलाओं की सहमति' भी मायने रखती है। इसमें कई परंपराओं का विरोध भी दिखाया गया है। यह सीरीज 12 भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली और गुजराती शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- OTT पर 1 घंटे 53 मिनट की फिल्म का दबदबा, धुरंधर और बॉर्डर 2 को दे रही बराबर टक्कर