Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर 1 घंटे 53 मिनट की फिल्म का दबदबा, धुरंधर और बॉर्डर 2 को दे रही बराबर टक्कर

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 04:04 PM (IST)

    ओटीटी पर एक फिल्म पिछले 15 दिनों से ट्रेंड कर रही है। यह फिल्म ने धुरंधर और बॉर्डर 2 पर भी भारी पड़ गई है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर छा गई ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर छा गई ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक कॉमेडी फिल्म ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर धुरंधर (Dhurandhar) और वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 (Border 2) पर भारी पड़ गई है। इस फिल्म ने इन दोनों को ओटीटी पर कड़ी टक्कर दी है।

    एक फिल्म पिछले पंद्रह दिनों से ओटीटी पर कब्जा जमाए हुए है। इस फिल्म की कहानी लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि यह इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में शुमार हो गई है।

    धुरंधर पर भारी पड़ रही फिल्म

    हम बात कर रहे हैं मेड इन कोरिया (Made In Korea) की जो थिएटर्स की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस बीच धुरंधर भी आई और बॉर्डर 2 भी आई, लेकिन कोई भी मेड इन कोरिया को हिला नहीं पाई।

    मेड इन कोरिया की कहानी

    मेड इन कोरिया की एक कहानी एक ऐसी लड़की है जो कोरिया जाना चाहती है। मगर परिवार चाहता है कि वह होम टाउन में ही रहकर रेस्तरां का बिजनेस आगे बढ़ाए। तभी उसे लव लाइफ में धोखा मिलता है। वह जिससे प्यार करती है, वह उसे झूठ बोलकर कोरिया वाली फ्लाइट में बिठाकर पैसे लेकर भाग जाता है। बिना नौकरी के कोरिया जाकर वहां वह कैसे सर्वाइव करती है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

    Made in Korea Movie

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 42 मिनट की एक्शन थ्रिलर ने Oscars 2026 में जीते 6 अवॉर्ड्स, OTT पर मस्ट वॉच है 7.7 रेटिंग वाली फिल्म

    मेड इन कोरिया की स्टार कास्ट

    फिल्म में प्रियंका मोहन, ऋषिकांत के अलावा कोरियन स्टार्स पार्क ह्ये-जिन, सी-ह्यून बेक, जे-ह्यून जैंग और सोरी किम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

    खबरें और भी

    मेड इन कोरिया का ओटीटी पर कब्जा

    पहले मेड इन कोरिया नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी, लेकिन इस वक्त नंबर 3 पायदान पर है। टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट (Netflix Top 10 Trending) में नंबर 1 पर धुरंधर और दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 हैं। इन दोनों को मेड इन कोरिया टक्कर दे रही है।

    यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये Comedy Film, कोरियन ड्रामा को भी फेल करती है मूवी