OTT पर आते ही नंबर-1 बनी ये Comedy Film, कोरियन ड्रामा को भी फेल करती है मूवी
पहले वॉर मशीन (War Machine) नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी, लेकिन इस फिल्म को एक कॉमेडी ड्रामा ने रिप्लेस कर दिया है। एक 2 घंटे की फिल्म ने ओटीटी पर आते ह ...और पढ़ें

ओटीटी पर छाई कॉमेडी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ओटीटी पर छाई 2 घंटे की कॉमेडी फिल्म
इंडियन-कोरियन कल्चर पर बेस्ड है फिल्म
फिल्म ने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में बनाई जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू पाने वाली एक फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई है। महज 24 घंटे के अंदर इस फिल्म ने ओटीटी पर ऐसा दबदबा बनाया है कि पहले नंबर 1 पर रहने वाली फिल्म वॉर मशीन (War Machine) भी पीछे हो गई है।
यह फिल्म कॉमेडी और ड्रामा का फुल डोज है। अगर आप इस वीकेंड को कोई बढ़िया या टॉप रेटेड कॉमेडी फिल्म देखने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी वॉचलिस्ट में हालिया कॉमेडी फिल्म को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। यह फिल्म आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका सपना कोरिया जाना है। वह कोरियन कल्चर से इस कदर इंस्पायर्ड है कि वह बचपन से ही वहां जाने का ख्वाब देखती है और आखिरकार लाख कोशिश के बाद वहां पहुंच तो जाता है लेकिन उसके साथ जो होता है, वह उसे जिंदगी और संघर्ष का असली मतलब समझाती है।
प्यार में धोखा खाना हो या फिर पैसों के लिए दरबदर और सांस्कृतिक मतभेव झेलना हो... एक लड़की का ख्वाब एक झटके में कड़वी हकीकत में बदल जाता है। 1 घंटे 52 मिनट की ये फिल्म 12 मार्च को ही सीधे ओटीटी पर आई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही छाई War Machine, 1 घंटे 49 मिनट की फिल्म में 'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक एक्शन
फिल्म को मिले हैं पॉजिटिव रिव्यू
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है मेड इन कोरिया (Made In Korea)। रा. कार्तिक के निर्देशन में बनी फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन, पार्क हे-जिन, सी-हुन बेक, ऋषिकांत, हा-रम जो और जे-ह्योन जैंग अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।
किस ओटीटी पर है मेड इन कोरिया?
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। यह इस वक्त टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इसने विद लव और वॉर मशीन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आप इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और इंग्लिश में देख सकते हैं।