OTT का ये 'स्टार' अमीरी में निकला Shah Rukh-Amitabh से आगे, 14 हजार करोड़ की है नेटवर्थ
Hurun Rich India List: एक 'ओटीटी' स्टार ऐसा है जिसने अमीरी में अमिताभ बच्चन और शाह रुख खान तक को पीछे छोड़ दिया है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Glob ...और पढ़ें
-1773148878712_m.webp)
इस ओटीटी स्टार ने शाह रुख- अमिताभ को छोड़ा पीछे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब रिचेस्ट एक्टर की बात आती है तो जेहन में शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन का नाम ही आता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अभी-अभी ओटीटी के स्टार बने एक एक्टर ने हुरुन रिच लिस्ट के मुताबिक अमिताभ-शाह रुख को अमीरी में पीछे छोड़ दिया है।
कौन है ये शख्स?
हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वह है फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के फाउंडर अलख पांडे (Akakh Pandey) की। अब ये ओटीटी स्टार कैसे हुए, दरअसल हाल ही में इन पर एक सीरीज बनी है जिसका नाम है हैलो बच्चों (Hello Bachhon) इस वक्त नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।
-1773149083046.jpg)
शाह रुख खान को छोड़ दिया पीछे
भारत के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा फिजिक्स टीचर, अलख पांडे, अभी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। और Netflix पर उनकी बायोपिक 'हैलो बच्चों' (Hello Bachhon) के बाद काफी चर्चा में है। इन्होंने एक ऐसा एम्पायर बनाया है जो शाहरुख खान सहित बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े नामों को भी पीछे छोड़ देता है!
-1773149100546.jpg)
यह भी पढ़ें- Hello Bachhon Review: फिजिक्स वाला की कहानी में Vineet Kumar बने 'माथे का चंदन', Series में कहां रह गई कमी?
अलख पांडे की नेट वर्थ 2026
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun India Rich List) के अनुसार, अलख पांडे की नेट वर्थ 14,510 करोड़ है, जो उन्हें भारत के सबसे अमीर शिक्षकों में से एक बनाता है। उन्होंने 2016 में एक YouTube चैनल से अपनी यात्रा शुरू की, जहां वे उन स्टूडेंट्स को फिजिक्स के कॉन्सेप्ट पढ़ाते थे जो IIT-JEE पास करना चाहते थे, जो भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।
खबरें और भी
-1773149222029.jpg)
अलख की नेटवर्थ भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार, शाहरुख खान से लगभग 2000 करोड़ ज्यादा है, जो भारत के सबसे अमीर एक्टर भी हैं!
अमिताभ बच्चन से लगभग 9 गुना ज्यादा नेट वर्थ!
ना सिर्फ शाह रुख खान बल्कि अमिताभ बच्चन से भी अलख की नेटवर्थ 8.9 गुना ज्यादा है। बिग बी की नेटवर्थ 1630 करोड़ है!
अलख पांडे के बारे में
यह टीचर नेटफ्लिक्स पर अपनी बायोपिक 'हैलो बच्चों' की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें इलाहाबाद के एक छोटे से कमरे से एक यूनिकॉर्न स्टार्टअप चलाने तक के उनके सफर को दिखाया गया है। व्हाइटबोर्ड पर फिजिक्स पढ़ाने से लेकर 14,500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक होने तक, अलख पांडे का सफर ज़ीरो से हीरो बनने की ऐसी कहानी है जिसे कोई बॉलीवुड स्क्रिप्ट राइटर भी नहीं बना सका। उम्मीद है कि वह आगे बढ़ते रहेंगे और एक-एक स्टूडेंट के साथ देश को बेहतर बनाते रहेंगे!