Netflix पर आते ही 5 एपिसोड की सीरीज ने जमाया डेरा, नंबर 1 बनी Biographical Drama
Trending On Netflix: नेटफ्लिक्स पर एक बायोग्राफिकल ड्रामा ने आते ही अपना कब्जा जमा लिया है। यह 5 एपिसोड की वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्र ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ये बायोग्राफिकल ड्रामा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म या सीरीज रिलीज होती है। लेकिन इनमें से कुछ ही कम वक्त में नंबर 1 बन पाती है। लेकिन एक 5 एपिसोड की बायोग्राफिकल ड्रामा ने आते ही नेटफ्लिक्स पर धाक जमा ली है और नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी सीरीज
सिर्फ 5 एपिसोड की यह सीरीज 6 मार्च को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई और 24 घंटे के अंदर नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा (Biographical Drama) है जो जिंदगी में अपना लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती है।
-1772878963493.jpg)
यह भी पढ़ें- Hello Bachhon Review: फिजिक्स वाला की कहानी में Vineet Kumar बने 'माथे का चंदन', Series में कहां रह गई कमी?
क्या है इसकी कहानी?
वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे टीचर पर बेस्ड है जिसने अपने बड़े विजन को फॉलो करते हुए भारत के कई बच्चों की जिंदगी गुलजार बनाई है। देश के अलग-अलग कोनों में जो बच्चे महंगी एजुकेशन के बारे में सोच भी नहीं सकते उनके लिए उन्होंने एक ऐसा रास्ता निकाला जिसने लाखों लोगों को इंस्पायर किया और कई बच्चों ने अपनी जिंदगी को नई दिशा दी।
-1772878982541.jpg)
कौन सी है यह वेब सीरीज?
यह कहानी है सबसे बड़े ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स में से एक फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के फाउंडर अलख पांडे (Alakh Pandey) की। जिस सीरीज की बात की जा रही है उसका नाम है- हैलो बच्चों (Hello Bachhon), जो नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च को रिलीज हुई और अब नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
खबरें और भी
-1772879006767.jpg)
IMDb पर मिली धांसू रेटिंग
हैलो बच्चों में विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh) ने अलख पांडे का किरदार निभाया है। उन्होंने इसके पहले 'छावा' (Chhaava) में काम किया है जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। उनके साथ इस सीरीज में गिरिजा ओक और विक्रम कोचर ने काम किया है। IMDb पर इस सीरीज को 8.4 की धांसू रेटिंग दी गई है। इस सीरीज के क्रिएटर अभिषेक यादव हैं।