विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, आ गई 'दृश्यम 3' की ओटीटी रिलीज डेट; उठने वाला है सस्पेंस से पर्दा

Updated: Sat, 13 Jun 2026 01:12 PM (IST)

दृश्यम 3 की ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, ये जानकारी तो आपको मिल गई थी। अब सस्पेंस थ्रिलर की OTT रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

दृश्यम 3 की ओटीटी रिलीज डेट हुई आउट/ फोटो- Instagram

दृश्यम 3 की ओटीटी रिलीज डेट हुई आउट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. दृश्यम 3 की OTT रिलीज डेट आई सामने

  2. इस तारीख को पता चल जाएगा कहां छुपाई है लाश

  3. इन भाषाओं में ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'दृश्यम 3'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3', 21 मई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तो अच्छा रिस्पांस तो मिला ही था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया। 

ये जानकारी तो हमने आपके साथ पहले ही शेयर कर दी थी कि जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे देगी। अब सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की OTT पर रिलीज की तारीख भी तय हो चुकी है।

ओटीटी पर इस तारीख को धमाका करेगी 'दृश्यम 3'

मलयालम भाषा में बनी मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट पर से प्राइम वीडियो ने पर्दा उठा दिया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दृश्यम 3 की ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा करते हुए यह बता दिया है कि मूवी 18 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर एंट्री मारने के लिए तैयार है 'जॉर्ज कुट्टी', कब होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

Drishyam 3 on Prime  (1)

200 से ज्यादा देश में देख सकेंगे दर्शक

सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन करने वाली 'दृश्यम 3' ग्लोबल लेवल पर 200 से ज्यादा देशो में ऑडियंस के लिए स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इस फिल्म का मलयालम के अलावा तेलुगु, तमिल और कन्नड़ वर्जन भी देख पाएंगे। हालांकि, हिंदी भाषा में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। वजह ये है कि 'दृश्यम 3' के हिंदी राइट्स अजय देवगन के पास हैं, जो 2 अक्टूबर 2026 को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं।

drishyam 3 collection  (1)

बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' ने कुल की इतनी कमाई

दृश्यम 3 के कलेक्शन की बात करें तो, इस फिल्म ने 23 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 108.23 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड भी दर्शकों का 'दृश्यम 3' को बहुत प्यार मिला है और फिल्म का बिजनेस ओवरऑल 237.25 करोड़ पहुंच चुका है। जॉर्जकुटी इस बार खुद को और परिवार को कैसे पुलिस से बचाता है, यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: हार मानने को तैयार नहीं दृश्यम 3, Peddi की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम