विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर एंट्री मारने के लिए तैयार है 'जॉर्ज कुट्टी', कब होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

Updated: Thu, 11 Jun 2026 11:00 AM (IST)

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट सामने आया है।

दृश्यम 3 ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

दृश्यम 3 ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ओटीटी पर कब आएगी दृश्यम 3

  2. इस प्लेटफॉर्म के पास डिजिटल राइट्स

  3. मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम 3

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। निर्दशक जीतू जोसेफ स्टारर दृश्यम 3 ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया है। 

इस बीच अब दृश्यम 3 की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि बड़े पर्दे के बाद मोहनलाल की इस सस्पेंस थ्रिलर को ऑनलाइन कब-कहां स्ट्रीम किया जाएगा। 

ओटीटी पर कब आएगा दृश्यम 3

जॉर्ज कुट्टी के किरदार में अभिनेता मोहनलाल ने दृश्यम 3 के जरिए फैंस का दिल जीता है और अपने परिवार को बचाने की खातिर इस बार भी जॉर्ज ने दिमाग सारा खेल दिखाया है। इसी वजह से दृश्यम 3 सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। गौर करें अब दृश्यम पार्ट 3 की ओटीटी रिलीज की तरफ तो फिल्म की रिलीज से पहले इसे डिजिटल राइट्स की डील हो गई थी, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने खरीदा था। 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 का बाल भी बांका नहीं कर पाईं 3 नई रिलीज, कमाई में Mohanlal की फिल्म निकली धाकड़

drishyam 3 box office collection day 17

फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान ये साफ किया था। इस दृश्यम फ्रेंचाइजी के मलयालम और हिंदी भाषा के राइट्स का कॉन्ट्रैक्ट शुरुआत से ही प्राइम वीडियो के पास ही रहा है और आगे भी हमारी फिल्मों का ओटीटी करार इनके साथ ही रहेगा। ऐसे में आपको आने वाले समय में मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 ऑनलाइन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी।

drishyam 3 box office collection day 12

बात की जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो इसके लिए थिएटर विंडो के करीब 35-40 दिन बाद इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। बीते महीने 21 मई को ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस आधार पर दृश्यम 3 आपको जुलाई के फर्स्ट वीक में ओटीटी पर देखने को मिलेगी। 

कमाई में अव्वल निकली दृश्यम 3

मोहनलाल की दृश्यम 3 की रिलीज को अभी 20 दिनों का समय बीत चुका है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में दृश्यम 3 ने अपनी छाप छोड़ी है। अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी करीब 110 करोड़ का शानदार कारोबार कर चुकी है और वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 250 करोड़ के करीब पहुंच गई है। 

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: हार मानने को तैयार नहीं दृश्यम 3, Peddi की नाक के नीचे से उड़ाई मोटी रकम