विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dunki OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई शाह रुख खान की 'डंकी', बैग पैक कर अनोखे सफर के लिए हो जाए तैयार

Published: Thu, 15 Feb 2024 07:50 AM (IST)

Dunki OTT Release डंकी के थिएटर्स रिलीज के बाद इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि आखिरकार फिल्म ...और पढ़ें

ओटीटी पर रिलीज हुई शाह रुख खान की 'डंकी'
ओटीटी पर रिलीज हुई शाह रुख खान की 'डंकी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की डंकी आखिरकार ओटीटी पर आ ही गई। SRK के फैंस पिछले काफी वक्त से उनकी इस फिल्म की राह देख रहे थे। वैलेंटाइन डे पर शाह रुख खान और डंकी सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी हुए, इसके थोड़ी देर बाद फिल्म को स्ट्रीम कर दिया गया।

डंकी के थिएटर्स रिलीज के बाद इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि आखिरकार फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। बीच कुछ प्लेटफॉर्म को लेकर खबर भी आई कि उन्होंने फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद लिए है, लेकिन अब पूरा मामला साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें- Dunki Box Office: शाह रुख खान की 'डंकी' को मिली थोड़ी राहत, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई डंकी ?

शाह रुख खान की जवान की तरह डंकी के ओटीटी राइट्स भी नेटफ्लिक्स के हिस्से आई। वैलेंटाइन डे के बाद 15 फरवरी को फिल्म को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर किया है।

कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट ?

डंकी में शाह रुख खान ने लीड रोल निभाया है। उनके किरदार का नाम हार्डी है। किंग खान के अलावा डंकी में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर अहम किरदारों में शामिल हैं। डंकी को 3 इडियट्स फेम राज कुमार हिरानी ने डायरेक्टर ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। उनके साथ स्टोरी राइटिंग में कनिका ढिल्लन और अभिजात जोशी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Dunki Box Office Day 11: जवान- पठान वाला जादू नहीं चला पाए शाह रुख खान, बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर 'डंकी'

क्या है डंकी की कहानी ?

कहानी की बात करें, तो डंकी माइग्रेशन की कहानी है। फिल्म में दोस्तों का एक ग्रुप गैर कानूनी तरीके से दूसरे देश में जाने की कोशिश करता है। ताकि वो अपनी गरीबी दूर कर सके, लेकिन ये सफर उम्मीद से कहीं ज्यादा खतरनाक हो जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।