Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zee 5 पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 41 मिनट की मर्डर मिस्ट्री, रहस्मयी कहानी ने जीता फैंस का दिल

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 06:07 PM (IST)

    ओटीटी पर रिलीज हुई मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रजत कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म सस्पेंस, डार्क ह् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आए दिन कोई न कोई सीरीज या मूवी रिलीज होती रहती है। वीकेंड का मतलब है कंटेंट का भंडार आना। वहीं अगर आप नॉर्मल डे रूटीन की कॉमेडी और रोमांस देखकर पक चुके हैं तो ये फिल्म आपके लिए है।

    हम बात कर रहे हैं ओटीटी पर रिलीज हुई मर्डर मिस्ट्री फिल्म एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा (Everybody Loves Sohrab Handa) जिसकी दिलचस्प कहानी आपको अपनी जगह से हिलने का मौका नहीं देगी। मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई है और विनय पाठक, रणवीर शौरी और वालुशा डिसूज़ा, सौरभ शुक्ला, नील भूपालम, कोयल पुरी, चंद्रचूड़ राय, पालोमी घोष और खुद रजत कपूर शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- 100 करोड़ी फिल्म Box Office पर रही थी डिजास्टर, OTT पर आते ही बनी नंबर 1

    यह फिल्म सस्पेंस, डार्क ह्यूमर और सामाजिक टिप्पणी का मिश्रण है जिसे देखने में आपको आनंद आने वाला है। इस फिल्म को रजत कपूर ने डायरेक्ट किया है।

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी सोहराब हांडा (विनय पाठक) की है, जो एक तीखी जुबान वाला, बदतमीज और घमंडी व्यक्ति, जिसकी चुभती बातों और निडर अहंकार की वजह से वह किसी भी कमरे में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करता है। लोग उसकी ईमानदारी के लिए उसे सहन करते हैं, लेकिन उसकी घमंड भरी आदतों से उसे अंदर ही अंदर नापसंद करते हैं। मुंबई में एक पार्टी के दौरान, सोहराब हांडा की हत्या हो जाती है और शक की सुई सभी मेहमानों पर आती है। आगे कहानी में क्या होता है और कातिल पकड़ा जाता है या नहीं इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

    Everybody (2)

    दमदार हैं फिल्म के डायलॉग्स

    फिल्म में एक्टिंग बेहद जबरदस्त है और डायलॉग्स के साथ ही बीच-बीच में इसके रहस्य की अनसुलझी परतें आपको आखिरी तक बांधे रखेंगी। एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा मर्डर मिस्ट्री को एक नए, दिमागी और दिलचस्प अंदाज में पेश करती है। यह दर्शकों को सिर्फ अपराध सुलझाने के लिए नहीं, बल्कि रिश्तों, छिपी सच्चाइयों, दोस्ती और छुपे हुए मकसदों का सामना करने के लिए भी आमंत्रित करती है।

    खबरें और भी

    Everybody (1)

    एक घंटे 41 मिनट की इस मूवी का निर्माण समीर नायर, दीपक सेगल और रजत कपूर ने अप्लॉज एंटरटेनमेंट और मिथ्या टॉकीज के बैनर तले किया है।

    यह भी पढ़ें- Youth OTT Release: कब और कहां रिलीज होगी करुणास और प्रियांशी यादव की Romantic Comedy?