Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    100 करोड़ी फिल्म Box Office पर रही थी डिजास्टर, OTT पर आते ही बनी नंबर 1

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 07:31 PM (IST)

    OTT पर आते ही एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ने टॉप 10 में कब्जा जमा लिया है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये रोमांटिक थ्रिलर

    ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये रोमांटिक थ्रिलर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर के बाद ओटीटी पर फिल्में रिलीज होने का ट्रेंड आजकल आम हो गया है। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो लेकिन कभी-कभी दर्शक उसे ओटीटी पर हिट कर देते हैं। एक ऐसी ही रोमांटिक एक्शन ड्रामा हाल ही में रिलीज हुई और आते ही छा गई है।

    यह फिल्म रोमांटिक कैटेगरी में टॉप 10 में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। वहीं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी लेकिन ओटीटी पर आते ही दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं और अब यह टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

    कौन सी है यह फिल्म?

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है 'ओ' रोमियो' (O'Romeo) जिसमें शाहिद कपूर ने लीड रोल प्ले किया है। उनके साथ इसमें तृप्ति डिमरी नजर आई हैं वहीं तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी ने भी फिल्म में काम किया है। ओ रोमियो 100 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह प्रॉफिटेबल बिजनेस करने में नाकामयाब रही। यानी 100 करोड़ की फिल्म डिजास्टर साबित हुई।

    Romeo (3)

    यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: धुरंधर 2 को रोकने आ रहे नए थ्रिलर, थिएटर्स से OTT तक, इस वीक रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीज

    ओटीटी पर बनी किंग

    ओ रोमियो 10 अप्रैल 2026 को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज हुई और इस वक्त यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर की कैटेगरी में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

    Romeo (6)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    'O'Romeo' (2026) 1990 के दशक के मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित एक 'डार्क क्राइम रोमांस' फिल्म है। इसकी कहानी उस्तारा (शाहिद कपूर) पर फोकस करती है, जो एक खूंखार हिटमैन है और अफ्शा (Tripti Dimri) से जुनूनी प्यार करता है। अफ्शा एक ऐसी विधवा है जो अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और एस. हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित यह फिल्म, धोखे और हिंसा से भरे उनके सफर को बयां करती है, जहां प्यार और अस्तित्व के बीच की सीमाएं धुंधली पड़ जाती हैं।

    खबरें और भी

    O'Romeo, 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई और इसे विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी,अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर जैसे कलाकारों ने काम किया है।

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: OTT- थिएटर्स में इस फ्राइडे आएगी 7 सीरीज और फिल्मों की बाढ़, वीकेंड पर फुल एंटरटेनमेंट की गारंटी