Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Releases: धुरंधर 2 को रोकने आ रहे नए थ्रिलर, थिएटर्स से OTT तक, इस वीक रिलीज होंगी ये मूवीज-सीरीज

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 04:25 PM (GMT+05:30)

    Latest Theatre-OTT Release: हर सप्ताह की तरह इस बार भी सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाएगा। ...और पढ़ें

    इस हफ्ते आएंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    इस हफ्ते आएंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. हफ्तेभर सिनेमा जगत में मिलेगा महा मनोरंजन

    2. ओटीटी पर लेटेस्ट रिलीज की आएगी बाढ़

    3. बड़े पर्दे दस्तक देगी ये मोस्ट अवेटेड मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर वीक की शुरुआत में सिनेप्रेमियों की नजरें लेटेस्ट रिलीज की लिस्ट पर बनी रहती हैं। हर सप्ताह की तरह इस बार भी सिनेमा जगत की तरफ से मोस्ट अवेटेड थ्रिलर की भरमार देखने को मिलेगी।

    इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि 23 से लेकर 29 मार्च तक थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक कौन-कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है। इन मूवीज और सीरीज के सामने धुरंधर 2 की आंधी को रोकने की चुनौती भी रहेगी।

    डेयरडेविल सीजन 2 (Daredevil: Born Again Season 2)

    मार्वल कॉमिक्स का पॉपुलर सुपरहीरो कैरेक्टर डेयरडेविल की वेब सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स डेयरडेविल बॉर्न अगेन का सीजन 2 लेकर आ रहे हैं। जिसे 24 मार्च को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। 

    upcomingreleases (5)

    यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी द केरल स्टोरी 2, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन (Something Very Bad Is Going to Happen)

    हॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कैमिलो मोरोन स्टारर वेब सीरीज समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन का नाम लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब ये सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हॉरर थ्रिलर जॉनर वाली मथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन को 26 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

    खबरें और भी

    upcomingreleases (3)

    हैप्पी राज (Happy Raj)

    इस सप्ताह की एकमात्र थिएटर रिलीज की तरफ गौर किया जाए तो वह साउथ फिल्म हैप्पी राज है। तमिल रोमांटिक कॉमेडी मूुी को शुक्रवार 27 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार जीवी प्रकाश कुमार और गौरी प्रिया लीड रोल में नजर आएंगे। 

    upcomingreleases (1)

    ओ रोमियो (O Romeo)

    थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद अब शाहिद कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म ओ रोमियो ओटीटी पर एंट्री मारने के लिए कमर कस चुकी है। हाल ही में ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से किया गया है। जिसके आधार पर 27 मार्च को ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। 

    upcomingreleases (2)

    काट्टान (Kaattaan)

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की बहुचर्चित वेब सीरीज काट्टान भी इस वीक ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। क्राइम थ्रिलर इस सीरीज को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है और वे इसके ओटीटी पर आने की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर करें काट्टान की ओटीटी रिलीज डेट की तरफ तो 27 मार्च से आप इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं। 

    upcomingreleases

    बीटीएस रिटर्न (BTS-Return)

    कोरियन के-पॉप ड्रामा ग्रुप बीटीएस की कहानी को अब करीब से जानने का मौका मिलेगा। दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स बीटीएस पर डॉक्युमेंट्री लेकर आ रहा है, जिसे 27 मार्च फ्राइडे के दिन ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

    upcomingreleases (4)

    यह भी पढ़ें- तीन ऑस्कर्स जीत चुकी Horror Movie का ओटीटी पर धमाका, दिल दहला देगी 2 घंटे 32 मिनट की ये फिल्म