The Kerala Story 2 OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी द केरल स्टोरी 2, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली फिल्म द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर कहां आएगी द केरल स्टोरी 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज पर अपडेट
थिएटर्स में फिल्म ने जमकर मचाया धमाल
इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते महीने निर्माता विपुल अमृतालाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। कंट्रोवर्शियल फिल्म होने के बावजूद इसने हर किसी को प्रभावित किया और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है।
अब द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि द केरल स्टोरी पार्ट 2 को ओटीटी पर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।
ओटीटी पर कब आएगी द केरल स्टोरी 2
अक्सर देखा जाता है कि कमर्शियल तौर पर सक्सेसफुल मूवी को थिएटर्स रिलीज के करीब 45-60 दिन के भीतर ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। फिलहाल द केरल स्टोरी 2 को बडे़ पर्दे पर आए हुए एक महीना भी नहीं हुआ है। 27 फरवरी को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

यह भी पढ़ें- होली से पहले The Kerala Story 2 का हल्ला, मंगलवार को कमाई में आया बंपर उछाल
हालांकि, धुरंधर 2 के आने के बाद अब द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इसे ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

हालांकि, अभी तक द केरल स्टोरी 2 की डिजिटल राइट्स की डील को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि द केरल स्टोरी का पहला पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम हुआ था तो हो सकता है कि भविष्य में द केरल स्टोरी 2 भी आपको जी5 पर ही देखने को मिले।
लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। अनुमानित समय सीमा के आधार पर द केरल स्टोरी 2 को अप्रैल के अंतिम हफ्ते में ओटीटी पर पेश किया जा सकता है।
द केरल स्टोरी 2 रही हिट
भारी विवाद के बाद द केरल स्टोरी 2 को बड़े पर्दे पर उतारा गया था। फिल्म ने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कमाई के मामल में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार द केरल स्टोरी 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 42 करोड़ से ज्यादा का रहा, जबकि इसक बजट 25 करोड़ से थोड़ा अधिक था। इस लिहाज से द केरल स्टोरी 2 हिट फिल्म साबित हुई।