इंटरनेशनल मार्केट में छाई The Kerala Story 2, वर्ल्डवाइड 3 दिन में कर डाली छप्परफाड़ कमाई
The Kerala Story 2 Worldwide Collection: निर्माता विपुल शाह की लेटेस्ट फिल्म द केरल स्टोरी 2 इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मा ...और पढ़ें
-1772446439042_m.webp)
द केरल स्टोरी 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विदेशों में द केरल स्टोरी 2 ने किया कमाल
कमाई के मामले में छाई अदिति भाटिया की मूवी
ओपनिंग वीकेंड तक कर डाला इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की लेटेस्ट फिल्म द केरल स्टोरी 2 इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।
इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड इस मूवी ने कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ी है और ओपनिंग वीकेंड तक कमाल का कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के तीन दिनों में इस मूवी ने ग्लोबली कितना कारोबार किया कर लिया है।
द केरल स्टोरी 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म द केरल स्टोरी 2 का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, इसके बावजूद द केरल स्टोरी 2 कमाई के मामले में विदेशों में अपना डंका बजाने में कामयाब रही है। गौर किया जाए रिलीज के पहले तीन के भीतर द केरल स्टोरी 2 के ग्लोबली कलेक्शन की तरफ तो वह 12 करोड़ से ज्यादा रहा है।
-1772448357065.jpg)
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Collection Day 3: कंट्रोवर्सी से बन गया काम, संडे को बुलेट ट्रेन की स्पीड से कर डाली कमाई
मूवी को इंटरनेशनल मार्केट में बहुत स्क्रीन्स मिले हैं, इसके बावजूद इसने विदेशों में ठीकठाक कमाई करके दिखाई है। ओपनिंग डे पर 75 लाख की धीमी शुरुआत करने वाली द केरल स्टोरी 2 ने शनिवार और रविवार को छप्परफाड़ कमाई की है।
खबरें और भी

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को इस मूवी के कलेक्शन में 520 प्रतिशत से अधिक उछाल देखने को मिला था और कमाई क्रमश: शनिवार- 4.65 करोड़ और रविवार को 4.75 करोड़ रही। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड 10 करोड़ से ज्यादा का रहा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में द केरल स्टोरी 2 बिजनेस के मामले में देश और विदेश में अपना कमाल दिखाती हुई नजर आ सकती है।
उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन
द केरल स्टोरी 2 को लेकर ये उम्मीद बिल्कुल भी नहीं की जा रही थी कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड तक 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लेगी। कम स्क्रीन्स के बावजूद ये मूवी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है और ठीकठाक कलेक्शन से हर किसी को सरप्राइज करने में सफल भी रही है।