The Kerala Story 2 Collection Day 3: कंट्रोवर्सी से बन गया काम, संडे को बुलेट ट्रेन की स्पीड से कर डाली कमाई
The Kerala Story 2 Box Office Report: लेटेस्ट फिल्म द केरल स्टोरी 2 भारी विवादों के बाद सिनेमाघरों में जारी है। कमाई के मामले में इस मूवी ने रविवार को ...और पढ़ें

द केरल स्टोरी 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर छाई द केरल स्टोरी 2
संडे को फिल्म ने कर डाली धांसू कमाई
तीन दिन में शानदार रहा मूवी का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल भारी विवाद के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत हासिल करने वाली द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के दूसरे दिन बंपर कलेक्शन कर हर किसी को चौंकाया।
अब यही सिलसिला मूवी ने रिलीज के तीसरे दिन भी जारी रखा है और संडे को निर्माता विपुल शाह की द केरल स्टोरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कारोबार करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि रिलीज के तीसरे दिन मूवी ने कितनी कमाई की है।
द केरल स्टोरी 2 की कमाई ने चौंकाया
3 साल पहले बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली अदा शर्मा स्टारर द केरल स्टोरी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मूवी ने बंपर कमाई करते हुए इतिहास रचा था। अब लगता है कि द केरल स्टोरी का सीक्वल भी ऐसा ही कुछ करने की तैयारी में नजर आ रहा है। बेशक इस मूवी को इतनी जबरदस्त ओपनिंग नहीं मिली, लेकिन रिलीज के तीसरे दिन द केरल स्टोरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Review: सतर्क करती कहानी, अधूरे सवाल; हैरान करती है फिल्म की स्टोरी
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार द केरल स्टोरी 2 ने रविवार को अनुमानित 5 करोड़ का कारोबार कर लिया है, जोकि इस कम बजट की फिल्म के लिए काफी असरदार रहा है। तीसरे दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब द केरल स्टोरी 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़ से अधिक हो गया है। इस तरह से माना जा रहा है कि द केरल स्टोरी 2 ने हिट होने के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
खबरें और भी

इतना ही नहीं अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर द केरल स्टोरी 2 लेटेस्ट रिलीज के तौर पर ओ रोमियो और री-रिलीज में सलमान खान की कल्ट मूवी तेरे नाम को पीछे छोड़ती हुई नजर आई है।
कंट्रोवर्सी से बन गया काम
फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद देखने को मिला। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा और एक बार तो इसकी रिलीज पर बैन भी लगाया गया। बाद में अदालत की तरफ से द केरल स्टोरी 2 को हरी झंडी मिली और फिल्म रिलीज हुई। ऐसे में कुल मिलाकर कहा जाए तो द केरल स्टोरी 2 का काम कंट्रोवर्सी के चलते बनता हुआ दिख रहा है।