विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fallout से लेकर The Witcher तक, वीडियो गेम पर बनी हैं एक्शन और एडवेंचर से भरी ये वेब सीरीज

Published: Fri, 12 Apr 2024 11:07 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो नेटफ्लिक्स पर ऐसी कई वेब सीरीज हैं जो वीडियो गेम पर आधारित हैं। इस लिस्ट में ...और पढ़ें

वीडियो गेम पर आधारित वेब सीरीज (Photo Credit: X)
वीडियो गेम पर आधारित वेब सीरीज (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में मूवीज देखने के साथ-साथ दर्शक वेब सीरीज के भी दीवाने हैं। एक्शन, हॉरर, रोमांटिक ऐसी कई सीरीज हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। इसके साथ ही कई ऐसी सीरीज भी हैं, जो वीडियो गेम पर आधारित हैं। इस लिस्ट में हाल ही में रिलीज हुई फालआउट से लेकर कैसलवानिया तक कई नाम शामिल हैं।

फालआउट

जोनाथन नोलन के निर्देशन में बनी वेब सीरीज फालआउट 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस वेब सीरीज में न्यूक्लियर हमले के बाद तबाह हुई दुनिया की काल्पनिक कहानी दिखाई गई है, जो इसी नाम की एक बेहद फेमस वीडियो गेम सीरीज पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले Heeramandi में पकड़ गई ये गलती, डेब्यू वेब सीरीज में संंजय लीला भंसाली से हो गई बड़ी चूक

द विचर

द विचर नेटफ्लिक्स की एडवेंचर फैंटेसी एक्शन सीरीज है। इस सीरीज में हेनरी जेराल्ट ऑफ रिविया (Geralt Of Rivia) का किरदार निभाते हैं, जो एक विचर और मॉन्स्टर हंटर हैं। बता दें कि यह वेब सीरीज भी इसी नाम की वीडियो गेम पर आधारित है। इसके अभी तक 3 सीजन आ चुके हैं।

कैसलवानिया

एनिमेटेड नेटफ्लिक्स वेब सीरीज कैसलवानिया इसी नाम के जापानी डार्क फैंटेसी गेम पर आधारित है। इस सीरीज की अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं। फैंस को यह सीरीज काफी पसंद आई थी।

द लास्ट ऑफ यूएस

द लास्ट ऑफ यूएस को दर्शक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह वेब सीरीज एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। बता दें कि इस शो में पेड्रो पास्कल और बेला रैमसे ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह ड्रामा सीरीज 2013 में लॉन्च हुए एक गेम पर आधारित है।

पोकेमोन

लंबे समय तक चलने वाली पोकेमोन एनीमे सीरीज भी मूल रूप से पोकेमोन गेम पर आधारित है। इस सीरीज में एक्शन और एडवेंचर भरपूर देखने को मिलता है।

एलियन: आइसोलेशन

एलियन: आइसोलेशन - द डिजिटल सीरीज एक अमेरिकी वयस्क एनिमेटेड साइंस फिक्शन हॉरर वेब सीरीज है, जो फैबियन डुबॉइस द्वारा निर्देशित है। डैन ओ'बैनन और रोनाल्ड शुसेट द्वारा बनाई गई एलियन फ्रैंचाइजी और क्रिएटिव असेंबली द्वारा इसी नाम के 2014 वीडियो गेम पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Dil Dosti Dilemma: 'अस्मारा' के अनोखे सफर के लिए हो जाइए तैयार, 'दिल दोस्ती डिलेमा' की रिलीज डेट आउट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।