विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Friday Release: Toxic के बाद OTT पर धमाल, फ्राइडे को रिलीज होंगी 10 फिल्में- सीरीज; लॉन्ग वीकेंड का पक्का इंतजाम

Published: Thu, 27 Aug 2026 04:15 PM (IST)

रक्षाबंधन पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। एक तरफ जहां यश की टॉक्सिक आ चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ ...और पढ़ें

फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट/ फोटो- जागरण फोटोज

फ्राइडे लेटेस्ट रिलीज लिस्ट/ फोटो- जागरण फोटोज

HighLights

  1. अगस्त के लास्ट शुक्रवार में मनोरंजन का लगेगा मेला 

  2. इस शुक्रवार को रिलीज होंगी 10 फिल्में-सीरीज 

  3. रक्षाबंधन के इस लॉन्ग वीकेंड पर बोरियत होगी दूर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन कई नई सीरीज और फिल्मों का ऐलान होता है। हम अगस्त के आखिरी फ्राइडे की तरफ बढ़ रहे है। एक तरफ जहां यश की फिल्म टॉक्सिक पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, तो वहीं 28 अगस्त को ओटीटी पर भी कई धमाकेदार सीरीज और फिल्में आ रही हैं। तो चलिए देर किस बात की है, इस लॉन्ग वीकेंड पर दर्शकों को कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में बोरियत से बचाने वाली हैं, देखते हैं फ्राइडे रिलीज की पूरी लिस्ट।

चुंबक (Chumbak)

मुंबई के पारंपरिक रो हाउस के इलाके में सेट चुंबक एक दिल छूने वाली कहानी है। यह सीरीज एक ही छत के नीचे रहने वाले पांच लोगों की कहानी है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। बच्चों की परवरिश, शादी और बुढ़ापे से जुड़ी रोजमर्रा की उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी में, हंसी-मजाक और भावनाएं उनके अनुभवों को एक नया रूप देती हैं और धीरे-धीरे उन्हें एक-दूसरे के बेहद करीब लाकर एक 'सरोगेट परिवार' में बदल देती हैं।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर- कॉमेडी सीरीज

पार्ट टाइमर्स (Part-Timers)

सिंधु और तेजा की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती यह तेलुगु ड्रामा फिल्म दो रूममेट्स की कहानी है, जिनकी एक-दूसरे से अलग पर्सनैलिटी और बैकग्राउंड उनकी एक अनोखी दोस्ती का शुरुआत करवाती है।
एक-दूजे से काफी डिफरेंट होने के कारण उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनके नए स्टार्टअप का सपना दोनों को कैसे साथ में जोड़े रखता है, कहानी इस बारे में है।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- सिटकॉम कॉमेडी

बंदर (Bandar)

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म बंदर का जादू बॉक्स ऑफिस पर तो फीका रहा, लेकिन अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। मूवी में बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो एक ऐसा टीवी का सुपरस्टार होता है, जिसके करियर के डाउनफॉल के साथ-साथ उसकी एक्स गर्लफ्रैंड उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसा देती है।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर- क्राइम थ्रिलर

द विस्पर मैन (The Whisper Man)

द विस्पर मैन की कहानी एक क्राइम की कहानी लिखने वाले शख्स टॉम केनेडी (Adam Scott) के इर्द- गिर्द घूमती है, जिसका आठ साल का बेटा किडनैप हो जाता है और वह उन्हीं सवालों को जवाब ढू़ढने में लग जाता है। वह अपने बेटे को ढू़ढने के लिए अपने एक्स पुलिस ऑफिसर और स्ट्रेंज पिता और डीआई अमांडा की मदद मांगता है।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जॉनर- क्राइम-मिस्ट्री थ्रिलर

बबीता सिंह रिपोर्टिंग ( Babita Singh Reporting)

बबीता बेबी सिंह एक नई पुलिस अधिकारी है, जो अपने होमटाउन में अपनी भाभी की गोद भराई में शामिल होने के लिए किसी तरह से अपना सस्पेंशन करवा लेती है। हालांकि, उसकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक मोड़ तब आता है, जब बबीता के बचपन के दोस्त का उसी रात मर्डर हो जाता है। जिसके बाद वह सच का पता लगाने के लिए खुद अंडरकवर बनकर छानबीन शुरू करती है।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video)
जॉनर- इंवेस्टिगेशन ड्रामा

अनबे डायना ( Anbe Diana)

अनबे डायने एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी चेन्नई के पेरंबूर इलाके में सेट चिरुमामिल्ला सीता कृष्णा, यानी CSK की है, जो एक शर्मीले तेलुगु एथलेटिक्स कोच हैं और वह पड़ोस में रहने वाली एंग्लो-इंडियन डायना डिसूजा को पसंद करने लगते हैं। हालांकि, जब दोनों की तरफ से प्यार बराबर होता है, तो उनके प्यार में मां मुश्किल बनकर खड़ी हो जाती है।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव (SonyLiv)
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा

ग्रेवयार्ड सीजन 3 (Graveyard Season 3)

तुर्किश शो ग्रेवयार्ड अपने धमाकेदार तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। जिसमें इंस्पेक्टर ओनेम ओजुल्कु अपनी पुरानी स्पेशल यूनिट के साथ मिलकर एक नए और मुश्किल भरे केस को सुलझाते हुए नजर आएंगे। जैसे ही वह केस पर्सनल टर्न लेता है, टीम के सामने कई शॉकिंग सच आते हैं।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स ( Netflix)
जॉनर- क्राइम ड्रामा

ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज (All the Truth in My Lies)

एलिसाबेट बेनावेट की बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर बेस्ड 'ऑल द ट्रुथ इन माय लाइज' छह क्लोज फ्रेंड्स की कहानी है, जो बैचलर्स हैं और एक साथ घूमने के लिए निकलते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे ये दोस्त सफर में आगे बढ़ते हैं, उनके पुराने सीक्रेट्स, अनसुलझे इमोशन उभरते हैं, जो उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं होते।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जॉनर- रॉम-कॉम

माइकल ( Michael Jackson)

किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक 9 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे लेकर विवाद हुआ, इसके बावजूद मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। हालांकि, माइकल शुक्रवार नहीं, बल्कि शनिवार को रिलीज होगी।

रिलीज डेट- 29 अगस्त
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
जॉनर- बायोपिक

खोसला का घोसला 2

अनुपम खेर की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म खोसला का घोसला 2 भी इस शुक्रवार को सिनेमा में 28 अगस्त को रिलीज हो रही है। मूवी में अनुपम खेर के साथ बमन ईरानी, रवि किशन जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

रिलीज डेट- 28 अगस्त
प्लेटफॉर्म- थिएटर्स
जॉनर- कॉमेडी

यह भी पढ़ें- Friday Releases: सस्पेंस और क्राइम से भरपूर होगा ये शुक्रवार, थिएटर्स से OTT तक रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज

यह भी पढ़ें- Friday Releases: बंटवारा 1947 से लेकर आखिरी सवाल तक, थिएटर्स-OTT पर शुक्रवार को रिलीज होंगी 7 सीरीज-फिल्में