यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सपनों का चकाजाम कर देगी Dupahiya, पंचायत के फुलेरा गांव से क्या आगे निकल पाएगी धड़कपुर की कहानी?
ओटीटी पर इन दिनों गांव की कहानी दिखाने वाली सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका बेहतरीन उदाहरण पंचायत सीरीज को माना जा सकता है। हालांकि अब इस सीरी ...और पढ़ें

HighLights
- गांव की कहानी पर आधारित सीरीज को दर्शकों का प्यार मिल रहा है
- पंचाय के बाद अब एक और नई सीरीज प्राइम वीडियो पर आएगी
- इसमें धड़कपुर के गांव की कहानी को दिखाया जाएगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी लवर्स के बीच कुछ सीरीज की चर्चा हमेशा चलती है। इसमें पंचायत का नाम भी जरूर लिया जाता है। इस सीरीज के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और लोग बेसब्री से इसके अपकमिंग पार्ट का इंतजार करते हैं। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और फैसल मलिक स्टारर पंचायत में गांव की कहानी को दिखाया गया, जिसने दर्शकों का दिल जीतने का काम किया। अब प्राइम वीडियो पर ऐसी ही एक और ग्रामीण परिवेश को दिखाने वाली सीरीज आने वाली है।
पंचायत को टक्कर देने आई गांव पर आधारित सीरीज
अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में दुपहिया वेब सीरीज (Dupahiya Series) की घोषणा की है। छोटे गांव की एक अनूठी कहानी को इस सीरीज के तहत दिखाया जाएगा। इस सीरीज में अभिनेता गजराज राव और रेणुका शहाणे जैसे स्टार्स दर्शकों को हंसाने का काम करेंगे। खास बात है कि यह सीरीज पंचायत को टक्कर देने का काम करती नजर आएगी।
क्या होगी दुपहिया की कहानी?
जिस तरह पंचायत की कहानी फुलेरा गांव पर आधारित है। ठीक उसी तरह दुपहिया एक काल्पनिक गांव धड़कपुर की कहानी को दिखाएगी। इसके अनाउंसमेंट वीडियो से कहानी का अंदाजा भी लग गया है। धड़कपुर नामक गांव में अपराध मुक्त होने के 25 साल का जश्न मनाया जा रहा होता है, लेकिन बड़ी समस्या आती है जब एक मोटरसाइकिल चोरी हो जाती है। इसके बाद पूरा गांंव मिलकर दुपहिया वाहन को खोजने के लिए निकल पड़ता है। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें- Bold वेब सीरीज के चलते मुश्किल में फंसी Ekta Kapoor, जीतेंद्र की बेटी के खिलाफ कोर्ट ने दिया ये आदेश
View this post on Instagram
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
प्राइम वीडियो ने इस मजेदार सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। इसके नौ एपिसोड आएंगे और इसका प्रीमियर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में 7 मार्च (Dupahiya Release Date) से होगा। प्राइम वीडियो ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज भारत के एकमात्र अपराध-मुक्त गांव में पहला अपराध दर्ज हुआ है। सवाल है कि कौन ले गया दुपहिया?'

खबरें और भी
Photo Credit- Instagram
दुपहिया के निर्दशन की जिम्मेदारी सोनम नायर ने निभाई है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज की कहानी लोगों को कितनी पसंद आती है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये सीरीज पंचायत से टक्कर ले पाएगी या नहीं। खैर, इन तमाम सवालों का जवाब वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद ही मिल पाएगा।