Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर आते ही नंबर-1 बन गई एक्शन-कॉमेडी, 350 करोड़ कमाने वाली फिल्म से छीना ताज

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:55 AM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही एक स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन कॉमेडी फिल्म ट्रेंडिंग में नंबर-1 बन गई है। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर आई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    नेटफ्लिक्स पर आई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ये फिल्म

    2. स्पोर्ट्स ड्रामा कॉमेडी फिल्म है कमाल

    3. नंबर-1 बनी 2 घंटे 32 मिनट की मूवी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स ओटीटी की दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला प्लेटफॉर्म है, जिस पर हर वीक एक से एक बेहतरीन मूवीज और वेब सीरीज को रिलीज किया जाता रहता है। इसी आधार पर हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर साउथ सिनेमा की एक नई फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसने थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

    अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी धमाल मचा रही है और ओटीटी पर आते ही नंबर-1 बन गई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में चर्चा की जा रही है। 

    नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये फिल्म

    जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है कि वह एक पुरानी फिल्म का सीक्वल है, जिसका पहला पार्ट करीब 4 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। पहले भाग की अपार सफलता के बाद कुछ महीने पहले इसका दूसरा पार्ट आया, जिसने थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक कामयाबी के झंडे गाड़े हैं और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी नंबर-1 बन गई है। दरअसल फिल्म का नाम- गट्टा कुश्ती 2 (Gatta Kusthi 2)।

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: सावन के महीने में OTT-थिएटर्स में लगेगा मनोरंजन का मेला, इन 8 सीरीज-फिल्मों से बोरियत होगी दूर

    gatta kusthi 2 ott release (1)

    तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर गट्टा कुश्ती 2 एक स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2022 में आई गट्टा कुश्ती का आधिकारिक सीक्वल है। अपनी शानदार कहानी से सिनेमाघरों में जनता का दिल जीतने वाली गट्टा कुश्ती 2 अब ओटीटी पर आते ही मस्ट वॉट बन गई है। 

    gatta kusthi 2 ott release

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर गट्टा कुश्ती 2 को हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और ये फिल्म अब ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 बन गई है। इस मामले में गट्टा कुश्ती 2 ने साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी को पछाड़ दिया है, जिसने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। बता दें कि अब पेड्डी नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है। 

    खबरें और भी

    क्या है गट्टा कुश्ती 2 की कहानी

    अगर आपने गट्टा कुश्ती है तो आपके इसके सीक्वल की कहानी को आसानी से समझ पाएंगे। फिल्म की कहानी दो रेसलर कपल की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें महिला रेलवे में सरकारी नौकरी करने लगती है और उसका पति घर की देखभाल करता है।

    इनकी एक छोटी बच्ची भी है, जिसको लेकर और महिला के कोच के षडयंत्र की वजह से इन दोनों के रिश्ते में दरार आने लगती है और मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है। बाकी कहानी जानने के लिए गट्टा कुश्ती 2 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- नोट कर लीजिए डेट! Cocktail 2 की OTT रिलीज हुई कन्फर्म, कहां देखें शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म?