विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gullak 4 Trailer: खिलखिलाने के लिए हो जाइए तैयार! आ गया 'गुल्लक 4' का ट्रेलर, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

Published: Sun, 19 May 2024 05:04 PM (IST)

गुल्लक के तीन सक्सेसफुल सीजन के बाद अब इसका चौथा पार्ट भी आ रहा है। हर्ष मायर और वैभव राज ...और पढ़ें

गुल्लक सीजन 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
गुल्लक सीजन 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. गुल्लक सीजन 4 का ट्रेलर आउट
  2. गुल्लक में दिखेंगी ये टीवी एक्ट्रेस
  3. नई कहानी के साथ लौटा चौथा सीजन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल मच अवेटेड वेब सीरीज से ओटीटी गुलजार होने जा रहा है। 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) और 'पंचायत 3' (Panchayat 3) के बाद पसंदीदा सीरीज में से एक 'गुल्लक सीजन 4' (Gullak Season 4) का भी एलान कर दिया गया है। 

साल 2019 में शुरू हुआ 'गुल्लक' एक मिडिल क्लास फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती कहानी पर आधारित है। सीरीज में मिडिल क्लास फैमिली की कहानी को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। पहला सीजन हिट होने के बाद इसका दूसरा और तीसरा पार्ट भी आया था। 'गुल्लक' का तीसरा सीजन साल 2022 में रिलीज हुआ था। दो साल बाद इसका चौथा सीजन भी आ गया है।

जारी हुआ गुल्लक 4 का ट्रेलर

19 मई 2024 को 'गुल्लक सीजन 4' (Gullak 4 Trailer) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस बार की कहानी अमन (हर्ष मायर) के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। एडल्टिंग के दौरान किस तरह वह गलत रास्ते की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गुल्लक से पैसे चोरी करने से दाढ़ी न बढ़ने पर परेशान होने, घूमने और कॉलेज में मस्ती करने तक, अमन कहानी में एक नया मोड़ लाने जा रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

परिवार उसे पटरी पर लाने का प्रयास करने में जी तोड़ मेहनत करेगा। अन्नू (वैभव राज) का लव एंगल भी दिखाई देने वाला है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि वह ऑफिस में एक लड़की (हेली शाह) के प्यार में पड़ जाता है। ट्रेलर देख कहना गलत नहीं होगा कि इस बार भी मिश्रा परिवार खट्टी-मीठी बातों से दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Panchayat 3 Trailer: 'PM गरीब आवास' को लेकर 'फुलेरा' में गरमाई सियासत, लौटकर पछताए 'सचिव' अभिषेक त्रिपाठी

कब से स्ट्रीम होगी गुल्लक 4?

इस सीजन में हेली शाह (Helly Shah) की एंट्री हुई है। वह साल 2022 में कान्स (Cannes 2024) में जलवा बिखेर चुकी हैं। बाकी सारी पिछली कास्ट ही दिखाई देगी। अमन का किरदार हर्ष मायर, वैभव राज अन्नू, जमील खान संतोष मिश्रा और शांति गीतांजलि कुलकर्णी बनी हैं। इसके अलावा सुनीता राजवार भी मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज 7 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Gullak 4 on OTT) पर स्ट्रीम होगी। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: इसलिए एक्टिंग छोड़ना चाहते थे नेशनल अवॉर्ड विनर Harsh Mayar, 'गुल्लक 4' को लेकर दिया बड़ा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।