विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchayat 3 Trailer: 'PM गरीब आवास' को लेकर 'फुलेरा' में गरमाई सियासत, लौटकर पछताए 'सचिव' अभिषेक त्रिपाठी

Published: Wed, 15 May 2024 10:56 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2024 12:21 PM (IST)

अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत 3 देखने का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। खैर जितेंद्र कुमार को ...और पढ़ें

पंचायत 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज / फोटो- Instagram
पंचायत 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज / फोटो- Instagram

HighLights

  1. फिर बैठेगी 'फुलेरा' गांव में पंचायत
  2. 'पंचायत-3' का ट्रेलर हुआ रिलीज
  3. इस दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी पंचायत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत अमेजन प्राइम की एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसके कितने भी सीजन आ जाए दर्शकों का मन नहीं भरने वाला है। दो सफल सीजन के बाद मार्च के महीने मेंअमेजन प्राइम ने 'पंचायत-3' की घोषणा करने के साथ ही फैंस की बैचेनी बढ़ा दी थी।

हर कोई बस यही इंतजार कर रहा था कि वेब सीरीज पंचायत 3 का ट्रेलर कब रिलीज होगा और सचिव जी की जिंदगी आगे क्या टर्न लेगी। अभिषेक त्रिपाठी क्या अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर 'फुलेरा' के सचिव जी की कुर्सी संभालेंगे या नहीं।

आपके सवालों के सभी जवाब तो मई के एंड में मिल जाएगा। फिलहाल, मेकर्स ने 'पंचायत-3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर आपकी बैचेनी जरूर बढ़ सकती है।

पढ़ाई या 'पंचायत' का सचिव क्या चुनेंगे अभिषेक त्रिपाठी

'कोटा फैक्ट्री' जैसे सफल शो देने वाले जितेंद्र कुमार इस सीरीज में 'सचिव' बनकर एक बार फिर से 'फुलेरा' वालों को नसीहत देते हुए दिखाई देंगे। पंचायत सीरीज में उनके किरदार का नाम 'अभिषेक त्रिपाठी' है। हाल ही में मेकर्स ने 'पंचायत-3' का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसकी शुरुआत में ही ये दिखाया गया है कि गांव में अभिषेक त्रिपाठी की जगह प्रधान जी को बताता है कि वह नया सचिव बनकर आया है। 

यह भी पढ़ें: Panchayat 3 के मेकर्स ने अपनाया प्रमोशन का अनोखा तरीका, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

ये खबर 'फुलेरा' में फैलते ही अभिषेक त्रिपाठी का ट्रांसफर कैंसिल कर दिया जाता है। जिससे तिलमिला कर जितेंद्र कुमार खुद को लोकल राजनीति से बाहर निकालकर अपनी इंजीनियरिंग के एग्जाम पर फोकस करना चाहते हैं, लेकिन गांव के पुराने सचिव होने के नाते वह अपनी जिम्मेदारियों से भी मुंह नहीं फेरते।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

इस बार पंचायत 3 में 'फुलेरा-पश्चिम' और 'फुलेरा-पूर्व' में 'गरीब आवास योजना' लिस्ट में जो घोटाला होता है, उसको भी सीरीज में दिखाया जाएगा। 'पंचायत' के इलेक्शन में कैसे फुलेरा पूर्व में रहने वाले सभी लोग नेता बनने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगाते हैं और नए सचिव को गांव से भगाते हैं, यह दिखाया गया है। 

इस दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी 'पंचायत-3' 

पंचायत 3 मई के अंतिम महीने में 28 तारीख को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के तीसरे पार्ट में जितेंद्र कुमार के अलावा नीना गुप्ता, फैजल मलिक, रघुबीर यादव, चंदन रॉय सहित कई एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: Panchayat 3 Teaser: फुलेरा में अब होगी 'लौकी' पर पंचायत, सीजन 3 में तीन गुना मजे की पूरी गारंटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।