विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panchayat 3 के मेकर्स ने अपनाया प्रमोशन का अनोखा तरीका, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

Published: Sun, 05 May 2024 09:44 PM (GMT+05:30)

लोगों के बीच में Panchayat 3 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फैंस बेसब्री के साथ इसके रिलीज होने ...और पढ़ें

अनोखे अंदाज में किया पंचायत 3 का प्रमोशन (Photo Credit: Instagram)
अनोखे अंदाज में किया पंचायत 3 का प्रमोशन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम की फेमस वेब सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन का लोगों के बीच में अच्छा खासा क्रेज बना हुआ है। इस कॉमेडी शो में जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar), रघुबीर यादव और नीना गुप्ता समेत कई अन्य स्टार्स एक साथ दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही इस बार पंचायत की लौकी भी काफी फेमस हो गई है।

ऐसे में इसकी टीम ने लौकी को ही प्रमोशन का जरिया बना लिया है। 'पंचायत 3' के मेकर्स ने इस सीरीज और इसकी रिलीज डेट को प्रमोट करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Panchayat 3: जल्द लगेगी फुलेरा में 'पंचायत', आधिकारिक घोषणा से पहले सामने आई सीजन 3 की रिलीज डेट

अनोखे अंदाज में किया पंचायत 3 का प्रमोशन

सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर marriedbaba नाम के एक पेज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सब्जी मंडी का व्यू देखने को मिल रहा है। इसके बाद एक शख्स सब्जी की दुकान पर जाता है, जहां देखने को मिलता है कि लौकी पर पंचायत की रिलीज डेट और उससे जुड़ी जानकारी लिखी हुई दिखाई दे रही है। इसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि स्टार्स अनोखे तरीके से इसे प्रमोट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neeraj Bhardwaj (@marriedbaba)

प्रमोशन देख फैंस ने दिया रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पर अलग-अलग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पंचायत के सीजन 3 का इंतजार है। दूसरे यूजर ने लिखा कि देख रहा है बिनोद कैसे लौकी से सीरीज का प्रमोशन किया जा रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि गजब प्रमोशन किया।

कब रिलीज होने वाली है पंचायत 3

वेब सीरीज पंचायत का तीसरा सीजन 28 मई, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आने वाला है। दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में भी जितेंद्र कुमार के साथ वहीं पुराने किरदार भी नजर आएंगे, जिन्होंने पिछले 2 सीजन को हिट बनाया था। इसमें नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका समेत कई अन्य स्टार्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 3: प्राइम वीडियो पर कब आएगी 'पंचायत 3', रिलीज डेट पता करने के लिए करना होगा ये काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।