यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gullak Season 4: 'पंचायत' के बाद अब देखने को मिलेगा 'गुल्लक 4' का जलवा, Jameel Khan ने बताया कैसा होगा नया सीजन
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक वेब सीरीज के नए-नए सीजन स्ट्रीम हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले पंचायत का तीसरा सीजन आया और अब जल्द ही गुल्लक का चौथा सीजन ...और पढ़ें

HighLights
- 'पंचायत' के बाद आने वाला है वेब सीरीज गुल्लक का सीजन 4
- इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म होगा स्ट्रीम
- सीरीज की कास्ट ने शेयर किए किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन कुछ दिनों पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ और इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। हर तरफ से इसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। अब इसके बाद लोग 'कोटा फैक्ट्री', 'मिर्जापुर सीजन 3' और 'गुल्लक सीजन 4' का इंतजार कर रहे हैं। इसमें से कोटा फैक्ट्री और गुल्लक सीजन 4 इसी महीने रिलीज होगा।
'गुल्लक सीजन 4' में जमील खान, सुनीता राजवार, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मयार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अब इसके स्टार्स ने एएनआई से बात करते हुए बताया है कि ये सीजन पहले तीन सीजन से भी ज्यादा मजेदार होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Gullak 4 Trailer: खिलखिलाने के लिए हो जाइए तैयार! आ गया 'गुल्लक 4' का ट्रेलर, इस दिन OTT पर देगी दस्तक
फैमिली के साथ देख सकते हैं शो
सीरीज 'गुल्लक' का पहला सीजन 2019 में स्ट्रीम हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन 2021 में आया और फिर 2022 में तीसरा सीजन देखने को मिला था। इन तीनों ही सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया और आलम ये रहा कि ये हिट हुए। इसके बाद से ही फैंस चौथे सीजन का इंतजार करने लगे।
Lekar zindagi ki khanak, aa rahi hai naye kisson ki Gullak!#GullakS4 streaming from 7th June exclusively on Sony LIV#NayeHisseNayeKisse #GullakOnSonyLIV pic.twitter.com/wcqTPP52KY
— Sony LIV (@SonyLIV) May 19, 2024
अब एएनआई से बात करते हुए जमील खान ने कहा कि देश की हर फैमिली 'गुल्लक' शो से खुद को जोड़ सकती है। यह एक सिंपल और अच्छा शो है। इसमें रिलेटेबिलिटी फैक्टर शामिल है। हर कोई इस शो से दिल से कनेक्ट कर सकता है। सबसे अच्छी बात है कि यह फैमली ड्रामा है, जिसे सबके साथ देखा जा सकता है।
खबरें और भी
सेट पर होती है फुल मस्ती
वहीं, सुनीता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह शो अपनी स्टोरी से दर्शकों के दिलों पर कब्जा करने के लिए फिर से तैयार है। 'गुल्लक' में आप एक ऐसा परिवार देखेंगे, जो हर किसी के परिवार से मिलता-जुलता है। अन्नू का किरदार निभा रहे वैभव ने कहा कि जब भी मैं गुल्लक के सेट जाता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं छुट्टी पर हूं। हम सब सेट पर काफी मस्ती करते हैं। एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं।
बता दें कि 'गुल्लक' का सीजन 4 ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 7 जून को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Gullak Season 4 की शूटिंग हुई शुरू, अमन ने मिश्रा फैमिली की फोटो शेयर कर दिया बड़ा अपडेट