Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heeramandi Trailer: शाही मोहल्ले की कहानी बयां करने आ रही 'हीरामंडी', धमाकेदार ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 07:57 PM (IST)

    संजय लीला भंसाली की अपकमिंग सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार (Heeramandi The Diamond Bazaar Trailer) का इंतजार बस खत्म होने वाला है। मेकर्स ने रिवील कर द ...और पढ़ें

    हीरामंडी का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हीरामंडी का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हीरामंडी के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट
    2. राजसी दुनिया पर आधारित भंसाली की सीरीज
    3. फुल कास्ट के साथ सामने आया सीरीज का पोस्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Heeramandi The Diamond Bazaar Trailer: साल की मच अवेटेड सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Heeramandi) को लेकर ऑडियंस लम्बे समय से बेकरार है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने यूं तो कई फिल्मों का निर्देशन किया है, लेकिन वह हीरामंडी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

    हीरामंडी: द डायमंड बाजार (Heeramandi The Diamond Bazaar) में पाकिस्तान के लाहौर में शाही मोहल्ला हीरामंडी में बसी तवायफों की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज में प्यार, पावर और आजादी तीनों की जंग देखने को मिलेगी। यह कहानी आजादी से पहले की होगी।

    संजय लीला भंसाली ने जब से हीरामंडी की अनाउंसमेंट की है, तभी से लोगों को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। फरवरी में मेकर्स ने हीरामंडी का टीजर जारी कर ऑडियंस को दीवाना बना दिया था। अब बारी सीरीज के ट्रेलर (Heeramandi Trailer) की है।

    इस दिन आएगा हीरामंडी का ट्रेलर

    शाही सेट और कहानियों के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी का ट्रेलर चंद घंटों में रिलीज होगा। एक-एक करके सभी कास्ट का लुक शेयर करने के बाद सोमवार को एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें फुल स्टार एक फ्रेम में दिख रहे हैं। इसी के साथ अनाउंसमेंट की गई है कि हीरामंडी का ट्रेलर कल यानी 9 अप्रैल को रिलीज हो रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    नेटफ्लिक्स (Heeramandi on OTT) ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, "खूबसूरत, राजसी दुनिया पर आधारित संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का ट्रेलर कल आएगा। क्या आप तैयार हैं?"

    यह भी पढ़ें- Heeramandi के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अध्ययन सुमन, शूट से ठीक दो दिन पहले ऐसे मिला था 'जोरावर' का रोल

    हीरामंडी की फुल कास्ट

    संजय लीला भंसाली निर्देशित हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, ताहा शाह, फरदीन खान और अध्ययन सुमन अहम भूमिका में हैं। सीरीज 1 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Heeramandi से फरदीन खान का पहला लुक हुआ रिवील, 14 साल बाद एक्टर ने वली मोहम्मद बनकर की शानदार वापसी