Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'वो भाड़ में जाए...' Hina Khan ने इल्जाम लगाया तो भड़क गईं शिल्पा शिंदे, दोनों के बीच हुई तीखी बहस

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:01 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' में हिना खान ने जजमेंट डे पर शिल्पा शिंदे पर शिवांगी जोशी के चरित्र हनन का आरोप लगाया। हिना ने शिल्पा को बचाने से इनकार कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) ने काफी बज बना रखा है। इसके हर एक एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब इसके एक लेटेस्ट एपिसोड में हिना खान (Hina Khan) शो आने वाली हैं जोकि जजमेंट डे होगा। फैंस दोनों के बीच की बहस देखने के लिए बेताब हैं।

    हिना खान ने शिल्पा पर लगाए आरोप

    हिना अपने फैसले पर अडिग रहीं और शिल्पा (Shilpa Shinde) को बचाने के लिए उर्फी जावेद (Urfi Javed) की गुज़ारिश मानने से इनकार कर दिया। जाने से पहले, उन्होंने शिल्पा पर शिवांगी जोशी के कैरेक्टर पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया, जिसे शिल्पा ने पूरी तरह से नकार दिया।

    शिल्पा को न बचाने का कारण बताते हुए हिना ने कहा,'मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी के जो उसूल हैं और मैं जैसी इंसान हूं, उसके हिसाब से मैं ऐसे गेमप्ले का समर्थन नहीं करूंगी जिसमें लोगों को नीचा दिखाया जाए, चरित्र हनन किया जाए या गंदा खेल खेला जाए। मैं ऐसे खेल में किसी को बचाने के लिए उसका नाम नहीं लूंगी।' इसके बाद उन्होंने कहा, "कम से कम मैं तो ऐसा नहीं करूंगी," क्योंकि उर्फी ने शिल्पा को बचाने के लिए उनका नाम लिया था।

    हालांकि, उर्फी ने कहा कि वह लॉक अप 2 केवल श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की वजह से देखती हैं। हिना के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा ने कहा,'दरअसल जो इल्जाम मेरे पे लगाया गया है चरित्र हनन का, ऐसा मैंने कुछ भी नहीं किया है।' हिना ने तुरंत हंसते हुए जवाब दिया,'नहीं, आपने किया है।'

    यह भी पढ़ें- Shivangi Joshi और शिल्पा की लड़ाई में हुआ ऐसा 'लोचा', पकड़ा गया मेकर्स का झूठ! यूजर्स बोले- 'स्क्रिप्ट लिखी है'

    यह भी पढ़ें- 'बहन जैसा प्यार...'Harshad Chopda ने बताया शिवांगी जोशी के साथ क्या है उनका रिश्ता, सुनकर चौंक गए राम कपूर

    खबरें और भी