Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shivangi Joshi और शिल्पा की लड़ाई में हुआ ऐसा 'लोचा', पकड़ा गया मेकर्स का झूठ! यूजर्स बोले- 'स्क्रिप्ट लिखी है'

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 04:49 PM (IST)

    लॉकअप सीजन 2 से शिवांगी जोशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद दर्शकों ने शो को स्क्रिप्टेड बताया। ...और पढ़ें

    लॉकअप सीजन 2 के स्क्रिप्टेड होने पर मेकर्स ने उठाए सवाल/ फोटो- Instagram

    लॉकअप सीजन 2 के स्क्रिप्टेड होने पर मेकर्स ने उठाए सवाल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शोज कितने 'रियल' होते हैं, यह सवाल अक्सर सोशल मीडिया पर दर्शक उठाते रहते हैं। 'बिग बॉस' पर तो स्क्रिप्टेड होने के आरोप कई बार लग चुके हैं और अब एकता कपूर के नेटफ्लिक्स (Netflix) पर प्रसारित हो रहे विवादित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) को भी यूजर्स सोशल मीडिया पर पूरी तरह से 'स्क्रिप्टेड' करार दे रहे हैं।

    हाल ही में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे की तीखी लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद दर्शकों ने शो की रियलिटी पर ही बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

    'लॉकअप 2' को क्यों बताया जा रहा है स्क्रिप्टेड?

    दरअसल, 'लॉकअप 2' के हालिया एपिसोड में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा और झगड़ा देखने को मिला था। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं शिल्पा शिंदे ने शिवांगी की पर्सनल और इंटीमेट लाइफ को लेकर कई ऊंट-पटांग बातें कही थीं। इसके बाद जब शिवांगी लीडर बनीं, तो उन्होंने शिल्पा को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

    सोशल मीडिया पर इस लड़ाई का जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, उसमें जब शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे से बहस कर रही थीं, तो शुरुआत में उनके बालों में 'जूड़ा' बना हुआ था, लेकिन अचानक बहस के बीच में ही बिना किसी ब्रेक के शिवांगी के बाल एकदम परफेक्ट 'पोनीटेल' में तब्दील हो गए।

    खबरें और भी

    एक यूजर ने इस 'कंटिन्युटी एरर' को हाइलाइट करते हुए वीडियो शेयर किया और पूछा कि आखिर भयंकर लड़ाई के बीचों-बीच शिवांगी का हेयरस्टाइल अपने-आप कैसे ठीक हो गया? इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "हम तो शुरुआत से ही कह रहे हैं कि यह शो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है और री-शूट किया जाता है।"

    सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटे फैंस

    शिवांगी जोशी के इस वायरल वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे एडिटिंग कट मान रहे हैं, तो कुछ इसे सीधे तौर पर 'स्क्रिप्टेड' बता रहे हैं। एक यूजर ने मेकर्स का बचाव करते हुए लिखा, "वे लंबी बहस को काटकर छोटा  करते हैं, इसलिए सीन्स के बीच टाइम गैप की वजह से ऐसा दिखता है।"

    [image] - 6801540

    वहीं दूसरे यूजर ने पलटवार करते हुए लिखा, "चलो एडिटिंग की बात समझ आती है, लेकिन उस सीन का क्या जिसमें चलती लड़ाई में बन बना हुआ था और अगले ही सेकंड में परफेक्ट पोनीटेल हो गई?" एक अन्य फैन ने लिखा, "अरे यार, लड़ाई में बन खुल गया होगा, अब क्या लड़ाई के बीच में इंसान बाल भी सही नहीं कर सकता? बेवजह की बात है।"

    जजमेंट डे पर मंडराया एलिमिनेशन का खतरा

    आपको बता दें कि इस हफ्ते 'क्रैक डाउन' टास्क हारने के बाद हर्षद चोपड़ा, पामेला सेरेना, सूफी मोतीवाला, शिल्पा शिंदे और लैला डेंजर जोन में आ चुके हैं। इनमें से किसी एक या दो सदस्यों का सफर आने वाले रविवार को 'जजमेंट डे' के दिन शो से खत्म हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में सबको रुलाने वाली अपूर्वा मुखीजा ने सुनाई आपबीती, बोलीं- सुसाइड का ख्याल आ रहा था जब...'

    यह भी पढ़ें- 'मेरा कुत्ता ही आ जाता... ' गौरव खन्ना को लेकर Akansha Chamola ने फिर दिया अजीब बयान, भड़के यूजर्स