विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian 2 On OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आ रही कमल हासन की 'इंडियन 2', कब और कहां होगी रिलीज

Published: Sun, 04 Aug 2024 01:56 PM (IST)

एक्शन थ्रिलर इंडियन 2 (Indian 2) थिएटर्स रिलीज के एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर उतरने के लिए तैयार ...और पढ़ें

ओटीटी पर रिलीज होने वाली है इंडियन 2। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ओटीटी पर रिलीज होने वाली है इंडियन 2। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज होने वाली है इंडियन 2
  2. 12 जुलाई को थिएटर्स में आई थी इंडियन 2
  3. 28 साल बाद आया था इंडियन का सीक्वल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1996 में कमल हासन (Kamal Haasan) ने इंडियन बनकर सिनेमाघरों में खूब हल्ला मचाया था। फिल्म में कमल हासन के साथ मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थीं। बॉक्स ऑफिस पर इंडियन सक्सेसफुल रही थी। 28 साल बाद इसका सीक्वल पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

कुछ साल पहले ही इंडियन 2 का एलान किया गया था। 28 साल बाद फिर से कमल हासन को इंडियन बनकर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मूवी 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आई, लेकिन जैसी उम्मीद थी वैसा परफॉर्म नहीं कर पाई। फिल्म ने मात्र 50 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन अचीव किया था। कमाई के लिहाज से इंडियन 2 उम्मीदों पर खरी न उतरी हो, लेकिन ओटीटी राइट्स से मेकर्स को पहले ही फायदा मिल गया था।

किस ओटीटी पर आएगी इंडियन 2?

इंडियन 2 की थिएटर रिलीज से पहले ही मोटी रकम में ओटीटी राइट्स बिक गये थे। एक महीने के अंदर फिल्म ओटीटी पर उतरने के लिए तैयार है। 4 अगस्त को इंडियन 2 के पोस्टर के साथ फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का एलान किया गया है। कमल हासन स्टारर मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि फिल्म कब ओटीटी पर आ रही है। 

यह भी पढ़ें- Indian 2 से पहले इन फिल्मों में Kamal Haasan ने छोड़ी छाप, एक मूवी में निभाये थे 10 किरदार

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

इंडियन 2 चार भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आप नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं। कमल हासन की मूवी 9 अगस्त से स्ट्रीम होगी। हालांकि, यह फिल्म हिंदी में कब आएगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

इंडियन 2 में कमल हासन के साथ लीड रोल में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, रजनीकांत और सिद्धार्थ जैसे कलाकार हैं। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD के बाद Indian 2 से कमल हासन बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे तूफान, रिलीज से पहले अमेरिका में छापे इतने करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।