विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टार्स के खर्चों पर अब बोले बॉलीवुड के 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर, कहा- 'इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे निर्माता'

Published: Tue, 23 Jul 2024 04:24 PM (GMT+05:30)

पिछले कुछ समय से प्रोड्यूसर्स स्टार्स की बढ़ रही सैलरी से परेशान हैं। करण जौहर से लेकर अनुराग कश्यप और ...और पढ़ें

स्टार्स के खर्चों पर बोले गुलशन ग्रोवर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
स्टार्स के खर्चों पर बोले गुलशन ग्रोवर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 1980 में गुलशन ग्रोवर ने हम पांच से किया था डेब्यू
  2. इंडियन 2 में गुलशन ग्रोवर ने निभाया अमित का रोल
  3. स्टार्स के खर्च डिबेट पर गुलशन ने किसका किया सपोर्ट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) पिछले चार दशक से सिनेमा जगत में अपने अभिनय का जादू चला रहे हैं। उन्होंने 'हम पांच' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था और 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने स्टार्स की बढ़ती फीस पर हो रही डिबेट को लेकर रिएक्शन दिया है। उन्होंने मेकर्स की जगह स्टार्स को सपोर्ट किया है।

पिछले कुछ समय से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। बिग बजट की फिल्म हो या फिर छोटी बजट की, मूवीज ज्यादा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, लेकिन स्टार्स अपनी फीस बढ़ा रहे हैं जो मेकर्स के लिए सिर दर्द बन गया है। करण जौहर, कबीर खान और अनुराग कश्यप इसको लेकर अपनी चिंता भी जाहिर कर चुके हैं। 

स्टार्स के खर्चों पर गुलशन का रिएक्शन

स्टार्स की बढ़ रही फीस और खर्चों के डिबेट पर अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने चुप्पी तोड़ी और उन्होंने अपना समर्थन सितारों को दिया। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अभिनेता ने कहा- 

किसी भी खास स्टार से जुड़े खर्च का हिसाब निर्माता उन्हें लाने से पहले लगाते हैं। निर्माता अब इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे हैं। आप मौजूदा दौर की तुलना अतीत से कैसे कर सकते हैं?

यह भी पढ़ें- 'यह तकलीफदेह है...', स्टार्स की बढ़ती फीस पर Anil Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, Free में फिल्में करने पर कही ये बात

स्टार्स की लेट-लतीफी पर बोले अभिनेता

मेकर्स की स्टार्स से सबसे बड़ी शिकायत सेट पर उनके लेट आने की होती है। इस बारे में गुलशन ग्रोवर ने कहा- 

चाहे कोई स्टार कुछ घंटे लेट हो या किसी भी कारण से किसी खास समय पर निकलना चाहता हो, यह सब स्टार को साइन करने का एक हिस्सा है। जो कोई भी इस बारे में शिकायत कर रहा है, वह अतीत में पीछे रह गया है और समय से पीछे है।

गुलशन ग्रोवर ने याद किए 'राम लखन' के दिन

गुलशन ग्रोवर ने कहा कि सितारों को शूटिंग के दौरान सपोर्ट सिस्टम की जरूरत पड़ती है, ताकि वह अपनी अच्छी परफॉर्मेंस दे सके। उन्होंने 'राम लखन' के शूट के दिनों को याद किया है। उन्होंने सुभाष घई की तारीफ करते हुए बताया कि जब राखी गुलजार सेट पर लेट आती थीं, तब सुबह-सुबह ही सुभाष बाकी सितारों के साथ शूटिंग शुरू कर दिया करते थे। उन्होंने सुभाष की सोच को प्रगतिशील बताया।

यह भी पढ़ें- Anurag Kashyap: 'रोज का 2 लाख चार्ज करता था एक्टर का पर्सनल शेफ', अनुराग कश्यप ने बताए स्टार्स के खर्चे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।