विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Police Force: प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही 'इंडियन पुलिस फोर्स,' सीरीज के बारे में सब कुछ जानें यहां

Published: Wed, 17 Jan 2024 06:49 PM (IST)

Indian Police Force Web Series रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। यह साल की पहली ...और पढ़ें

इंडियन पुलिस फोर्स इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फोटो- इंस्टाग्राम
इंडियन पुलिस फोर्स इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. इंडियन पुलिस फोर्स का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है
  2. सिद्धार्थ मल्होत्रा वेब सीरीज में लीड रोल निभा रहे हैं
  3. सीरीज में पुलिस और आतंकवादियों के बीच जंग दिखाई जाएगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Indian Police Force Web Series: इस हफ्ते ओटीटी के दर्शकों को जिस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है, वो है- इंडियन पुलिस फोर्स। सिंघम, सिम्बा, और सूर्यवंशी फिल्मों के जरिए कॉप यूनिवर्स रचने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी इस सीरीज के साथ ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।

एक्शन-थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज किया गया था, जिसके बाद से शो को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। रिलीज से पहले आपको बताते हैं सीरीज के बारे में वो सब कुछ, जो आपको पता होना चाहिए। 

क्या है सीरीज की कहानी?

Indian Police Force के केंद्र में दिल्ली पुलिस की आतंकियों से जंग है। ट्रेलर के मुताबिक, दिल्ली में सीरियल धमाके हो रहे हैं और आतंकवादी खुला घूम रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी टीम के साथ उसे ढूंढने के लिए निकले हैं और आतंक को खत्म करने के लिए अपनी जान का बाजी लगा देते हैं। ट्रेलर में मुंबई और कोलकाता के सीन्स भी नजर आ रहे हैं। इस सीरीज की घोषणा 2022 में की गई थी। 

संदीप साकेत, अनुषा नंदकुमार, आयुष त्रिवेदी, विधि घोडगांवकर और संचित बेड्रे लेखन टीम में हैं, जबकि रोहित शेट्टी ने सीरीज का निर्देशन किया है।

यह भी पढ़ें: OTT Movies And Series: ओटीटी पर इस हफ्ते धावा बोलेगी 'इंडियन पुलिस फोर्स', रिलीज हो रहे ये शोज और फिल्में

कौन निभा रहा क्या किरदार?

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा आइपीएस ऑफिसर कबीर मलिक के किरदार में हैं।
  • शिल्पा शेट्टी गुजरात एटीएस की चीफ बनी हैं।
  • विवेक ओबेरॉय ज्वाइंट सीपी विक्रम बख्शी के रोल में हैं। सिद्धार्थ विक्रम की टीम का हिस्सा हैं। 
  • ईशा तलवार को सिद्धार्थ के अपोजिट कास्ट किया गया है।
  • मुकेश ऋषि डीजीपी जयदीप बंसल का किरदार निभा रहे हैं।
  • शरद केलकर शो में विलेन का एक दमदार रोल निभा रहे हैं।

इनके अलावा श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और ललित परिमू विभिन्न भूमिकाओं में दिखेंगे।

कब और कहां देख सकते हैं वेब सीरीज?

इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चरेज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। पहले सीजन में सात एपिसोड रिलीज किये जा रहे हैं। एक एपिसोड की अवधि 45-50 मिनट्स है। सीरीज 19 जनवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Indian 2 OTT: रिलीज से पहले ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कब्जाई ये साउथ फिल्में, लिस्ट में इंडियन 2 का भी नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।