Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Job Trafficking OTT: नौकरी का झांसा, जिंदा रहने की जंग..., 8 एपिसोड की सर्वाइवल थ्रिलर कब और कहां होगी रिलीज?

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

    Job Trafficking On OTT: अपकमिंग सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज जॉब ट्रैफिकिंग जल्द ही ओटीटी पर आने वाली है। आप इसे कब और कहां देख सकते हैं, जानिए... ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आ रही है नई वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ओटीटी पर आ रही है नई वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन स्कैम के जाल में कई लोग फंसते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कई स्कैमर्स खुद विक्टिम होते हैं। जॉब ट्रैफिकिंग (Job Traficking) इसी के इर्द-गिर्द बन रही अपकमिंग वेब सीरीज है जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। 

    काल्पनिक सीरीज जॉब ट्रैफिकिंग (Job Trafficking Story) की पहली झलक के साथ अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस सर्वाइवल सीरीज का निर्देशन प्रशांत नायर कर रहे हैं। सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले सीरीज में निमरत कौर, रोशन मैथ्यू, काव्या त्रेहान और पवन मल्होत्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    जॉब ट्रैफिकिंग सीरीज का ऐलान

    3 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर जॉब ट्रैफिकिंग की पहली झलक सामने आई है। इस क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे विदेश में नौकरी करने की चाह रखने वालों के साथ ठगी होती है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "जो चीज एक मौके के तौर पर शुरू होती है, वह जल्द ही जिंदा रहने की लड़ाई बन जाती है।"

    किस ओटीटी पर आएगी जॉब ट्रैफिकिंग?

    8 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज जॉब ट्रैफिकिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट से अभी तक पर्दा नहीं हटा है। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। 

    खबरें और भी

     

    क्या है जॉब ट्रैफिकिंग की कहानी?

    यह सीरीज दर्शकों को ऑनलाइन स्कैम की अंधेरी दुनिया में ले जाएगी। सीरीज की कहानी स्कैम के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क को सामने लाता है। सीरीज तीन अनजान लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें एक स्कैमर है जो इस जाल से निकलने की कोशिश कर रहा है, एक ठगी का शिकार हुई हाउसवाइफ जो जवाब तलाश रही है और एक सीईओ जो इस पूरे खेल के बीच फंस जाता है।

    इन तीनों की राहें टूटे भरोसे, धोखे और शोषण के खतरनाक जाल में आकर मिलती हैं, जहां से निकलना उनके लिए जरा भी आसान नहीं है। 

    यह भी पढ़ें- Musafir Cafe से पहले OTT पर छाईं किताबों पर बेस्ड ये 7 हिट सीरीज, IMDb से मिली है धांसू रेटिंग; सब हैं मस्ट वॉच

    यह भी पढ़ें- 3 सीजन, 29 एपिसोड... 8 सालों से OTT पर क्राइम थ्रिलर का भौकाल, नए सीजन से मचेगा हाहाकार!