OTT पर गदर काट रही है 10 एपिसोड की यह धांसू सीरीज, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरा है एक-एक सीन, जरूर देखें
मर्दानी जहां नेटफ्लिक्स पर गदर महा रही है, वहीं दूसरी तरफ 10 एपिसोड की एक सीरीज ने OTT पर आते ही कब्जा कर लिया है। इस सीरीज का हर सीन सस्पेंस से भरा ह ...और पढ़ें
-1774717209988_m.webp)
ओटीटी पर 10 एपिसोड की सीरीज का कब्जा/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कोई न कोई ऐसी सीरीज या फिल्म रिलीज होती है, जो आते ही धमाल मचा देती है और टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाती है। इन दिनों नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जहां रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) राज कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी धांसू सीरीज ओटीटी पर आ गई है, जिसका हर एक सीन सस्पेंस और मिस्ट्री से भरा हुआ है।
सस्पेंस से भरी इस सीरीज ने रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब्जा कर लिया है। क्या है इस 10 एपिसोड की सीरीज की कहानी और आप इसे कौन-से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
कटा हुआ सिर मचा देता है पूरे गांव में हलचल
इस सीरीज की कहानी की शुरुआत एक छोटे से गांव की चट्टान पर रखे एक कटे हुए सिर के साथ होती है, जिसका धड़ गायब होता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, पुलिस 'मुथु' नाम के शख्स के रहस्यमयी जीवन की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करती है। जैसे-जैसे रहस्य खुलता है, पुलिस को मुथु की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज पता चलते हैं, जो उसकी रंगीन और रहस्यमयी दुनिया का चौंकाने वाला खुलासा करते हैं।
यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर खूब देखी जा रही ये 6 एपिसोड वाली सीरीज, समाज की 'सोच' पर है गहरा तमाचा
पुलिस जब उस कटे हुए सिर को मुस्कुराते हुए देखती है, तो हैरान रह जाती है। यह सीरीज 90 के दशक से लेकर 2017 तक के दौर को दिखाती है, जिसमें मुथु कभी रक्षक लगता है, तो कभी गांव के लोग उसे एक राक्षस के रूप में याद करते हैं। मुथु के कितने रूप गांव वालों के सामने आते हैं और यह खौफनाक सस्पेंस कैसे खुलता है, इसके लिए आपको यह नई तमिल डार्क रूरल थ्रिलर सीरीज 'काट्टन' (Kaattaan) देखनी होगी।

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है सीरीज
'काट्टन' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर हाल ही में रिलीज हुई है। 10 एपिसोड वाली इस सीरीज का हर एपिसोड 30 से 40 मिनट का है। यह बीते दिन 27 मार्च को रिलीज हुई है और आते ही इसने दर्शकों के बीच गदर काटना शुरू कर दिया है। IMDb ने भी सीरीज को 10 में से 8.3 की रेटिंग दी है।
खबरें और भी
इस धांसू सीरीज में सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीरीज में उनके साथ मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, वदिवेल मुरुगन और रिशा जैकब्स भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर का शानदार निर्देशन एम. मणिकंदन (M. Manikandan) और बी. अजीतकुमार ने मिलकर किया है।