यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanguva OTT Release: ओटीटी पर आ रही है कंगुवा, छिड़ेगा महायुद्ध; बस इस बात से टूट जाएगा दिल
सूर्या और बॉबी देओल (Bobby Deol) अपनी फिल्म कंगुवा को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बड़ा धमाल ...और पढ़ें

HighLights
- ओटीटी पर आएगी बॉबी देओल की फिल्म
- कंगुवा को 8 दिसंबर को किया जाएगा रिलीज
- ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर आएगी कंगुवा फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा 14 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इसमें बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की मौजूदगी को दर्शकों ने पसंद किया। सिनेमाघरों में फिल्म बड़ा कमाल दिखाने में असफल साबित हुई। अब कंगुवा की ओटीटी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी सामने आ गई है। आइए जान लेते हैं कि घर में बैठकर फिल्म को कब से एंजॉय कर पाएंगे।
कंगुवा फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का रोल प्ले किया। वहीं, सूर्या ने इसमें डबल रोल किया। बड़े पर्दे पर बड़ा धमाल न करने के बाद फिल्म की किस्मत ओटीटी पर आजमाने के मूड में मेकर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर आधाकारिक पोस्ट सामने आ गया है। इसे देखने के बाद बॉबी के फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ गई, लेकिन फिल्म ओटीटी पर एक ट्विस्ट के साथ आ रही है।
प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी कंगुवा
अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया। इसमें बताया गया कि ओटीटी पर कंगुवा 8 दिसंबर को रिलीज होगी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि 'एक कहानी उस विरासत की जो कंगुवा पर रहती है और हर समस्या का सामना करने के लिए तैयार है। इसके साथ, हैशटेग का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया, कंगुवा ऑनप्राइम, 8 दिसंबर।'
ये भी पढ़ें- Kanguva Box Office Day 6: 'एनिमल' का इतिहास दोहरा पाएंगे Bobby Deol? 100 करोड़ से बस इतनी दूर कंगुवा
View this post on Instagram
इस ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर आएगी कंगुवा
अगर आप कंगुवा देखने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको एक बड़ा ट्विस्ट बता देते हैं कि ओटीटी पर फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में ही रिलीज किया जा रहा है। हिंदी में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को और इंतजार करना होगा। नेटिजेंस ने फिल्म के हिंदी में न आने पर निराशा जाहिर की है। यूजर्स सोशल मीडिया पर प्राइम वीडियो के इस फैसले पर सवाल भी खड़े करते नजर आ रहे हैं।

Photo Credit- Instagram
दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 350 करोड़ के बजट में बनी कंगुवा दुनियाभर में केवल 106 करोड़ की कमाई कर पाई। फिल्म मेकर्स की उम्मीद को पूरा नहीं कर पाई है। अब मानना जा रहा है कि फिल्म ओटीटी पर लोगों का प्यार हासिल करने में सफल हो सकती है।
