Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaane Jaan: ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार करीना कपूर, 'जाने जान' वेब सीरीज स्टार कास्ट के साथ शेयर कीं ये फोटो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 06:30 PM (GMT+05:30)

    Kareena Kapoor Jaane Jaan लाल सिंह चड्ढा की फ्लॉप के बाद करीना कपूर एक साल बाद एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस की ये वापसी ...और पढ़ें

    करीना ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Kareena Kapoor Instagram)
    करीना ने शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit-Kareena Kapoor Instagram)

    HighLights

    1. करीना कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने
    2. जाने जान सीरीज से होगा करीना का डेब्यू
    3. विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी सीरीज में मौजूद

    नई दिल्ली जेएनएन: Kareena Kapoor Jaane Jaan Web Series: करीना कपूर का नाम हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शुमार है, जो अपनी कमाल की अदाकारी के लिए काफी जानी जाती हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' की फ्लॉप के बाद से उनके फैंस कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

    इस बीच करीना की ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'जाने जान' के प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह 'जाने जान' की स्टार कास्ट विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आ रही हैं।

    'जाने जान' स्टार कास्ट के साथ नजर आईं करीना कपूर

    शनिवार को करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में एक्ट्रेस जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ दिखाई दे रही हैं। रेड कलर की स्टाइलिश ड्रेस में करीना का लुक काफी गॉर्जियस लग रहा है, तो वहीं दूसरी ओर विजय और जयदीप कोट-पेंट सूट में काफी कमाल के दिख रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    इन फोटो के कैप्शन में करीना ने लिखा है कि- ''क्या आप इसके लिए रेडी हैं, स्पष्ट रूप से मुझे अपना पहनावा चुनने का अधिकार दिया गया है। जयदीप और विजय जैसे प्यारे कलाकारों के साथ काम करके बेहद खुश हूं। इस शानदार तिकड़ी से और अधिक की उम्मीद है।'' इस तरह से करीना ने 'जाने जान' स्टार कास्ट को लेकर अपनी दिल की बात कही है। सोशल मीडिया पर करीना की ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी 'जाने जान'

    डायरेक्टर सुजॉय घोष की 'जाने जान' वेब सीरीज का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस बीच फैंस के लिए एक दिन पहले मेकर्स ने 'जाने जान' सीरीज फर्स्ट प्रोमो रिलीज कर दिया है।

    इसके बाद से अब हर कोई करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत की इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की रिलीज के लिए बेताब हैं। बता दें कि 21 सितंबर 2023 को ये वेब सीरीज मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।