Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Karuppu OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर होगा Suriya का भौकाल टाइट, इस दिन स्ट्रीम होगी करप्पू

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 01:09 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार सूर्या की इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म करप्पू की ओटीटी रिलीज को लेकर ताजा जानकारी सामने आ गई है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर कब आएगी करप्पू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ओटीटी पर कब आएगी करप्पू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. करप्पू की ओटीटी रिलीज का हुआ एलान

    2. इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीम

    3. सूर्या की इस साल की ब्लॉकबस्टर करप्पू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्म अभिनेता सूर्या का नाम इन दिनों फिल्म करप्पू को लेकर लाइमलाइट में बना रहा। बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता हासिल करने वाली करप्पू के जरिए सूर्या ने जोरदार कमबैक किया है। अब करप्पू की ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। 

    सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर सूर्या की करप्पू धमाल मचाती हुई नजर आएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल की सूर्या की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी। 

    ओटीटी पर कब और कहां आ रही है करप्पू

    बीते महीने में 14 मई को करप्पू को थिएटर्स में रिलीज किया गया था। अब ये फिल्म रिलीज के करीब 24 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सोमवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) द्वारा एक्स हैंडल पर करप्पू की ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है। 

    यह भी पढ़ें- Karuppu OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी Suriya की फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    जिसके आधार पर 12 जून 2026 को सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म करप्पू प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। इस प्लेटफॉर्म पर आप करप्पू को तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आसानी से देख सकते हैं। प्राइम वीडियो पर करप्पू की ओटीटी रिलीज को लेकर प्राइम वीडियो, इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग हेड और डायरेक्टर मनीष मेन्घानी का कहना है-

    karuppu ott

    हमें खुशी है कि हम तमिल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक को अपने भारतीय और ग्लोबल दर्शकों के लिए प्राइम वीडियो पर ला रहे हैं। जय भीम से लेकर सूराराई पोट्रू तक, प्राइम वीडियो सूर्या की कुछ सबसे ज्यादा सराही गई और असरदार फिल्मों का पसंदीदा घर रहा है।

    खबरें और भी

    करुप्पू के साथ हम इस जुड़ाव को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें जबरदस्त कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और तृषा, डायरेक्टर-एक्टर आरजे बालाजी और खुद सूर्या जैसे बेहतरीन कलाकारों की बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। हमें यकीन है कि यह फैंटेसी एक्शन ड्रामा दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

    करप्पू का कलेक्शन 

    सूर्या करप्पू ने कमर्शियल तौर पर भी करप्पू ने अपनी धाक जमाई है और बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 200 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 350 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इस तरह से करप्पू सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इकलौती फिल्म भी बन गई है। 

    यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 18: सूर्या के करियर की नंबर-1 फिल्म बनी करप्पू, मंडे को नहीं थमी कमाई