Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Zee5 पर 3 साल पुरानी फिल्म ने डाल लिया डेरा, OTT पर आते ही छाई ये क्राइम थ्रिलर

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 06:54 PM (IST)

    ओटीटी के मशहूर प्लेटफॉर्म जी5 पर हाल ही में एक 3 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर को रिलीज किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने कमाल दिखाना शुरू कर दिया है ...और पढ़ें

    जी5 पर इस मूवी का कब्जा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    जी5 पर इस मूवी का कब्जा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इस मूवी का कमाल

    2. क्राइम थ्रिलर ने कब्जा ली नंबर-1 की कुर्सी

    3. 3 साल पुरानी अब ओटीटी पर हुई स्ट्रीम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी फिल्में और वेब सीरीज देखना सिनेप्रेमियों को काफी रास आता है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर एक ऐसी फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो 3 साल पुरानी है।

    ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 पर कब्जा लिया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है और इसकी कहानी क्या है। 

    Zee5 पर इस मूवी का भौकाल टाइट

    बीते शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इस क्राइम थ्रिलर को रिलीज किया गया है। मूवी कहानी की तरफ गौर किया जाए तो वह एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनियावालों के लिए मर चुका है। वह पुलिस ऑफिसर टैक्सी ड्राइवर का काम करने लगता है और वेश बदलकर एक-एक करके अपने दुश्मनों को मौत के घाट उतारने लगता है। 

    kennedy on ott

    यह भी पढ़ें- Netflix पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 26 मिनट की कॉमेडी ड्रामा, आते ही छीन लिया था धुरंधर का सिंहासन

    इस किलर का एक ऐसा अतीत है, जो उसको अंदर झकझोर के रखता है। फिर एक हसीना की एंट्री से उसके प्लान का समीकरण बदलने लगता है और वह अपने दुश्मन से बदला लेने के लिए और अधिक आतुर होने लगता है। आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात निर्देशक अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म कैनेडी (Kannedy) के बारे में की जा रही है।

    खबरें और भी

    kennedy on ott (1)

    ओटीटी पर आते ही राहुल भट्ट और सनी लियोनी स्टारर इस मूवी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है। नियो-नॉयर क्राइम थ्रिलर के तौर पर इस मूवी कहानी में सस्पेंस और मिस्ट्री देखने को मिलेगी। अगर आप भी इस जॉनर की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपको कैनेडी जरूर अच्छी लगेगी। 

    इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में लूटी महफिल

    डायरेक्टर अनुराग कश्यप की कैनेडी की चर्चा इस वजह से भी की जा रही है, क्योंकि इस मूवी ने कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वाहवाही लूटी है। सिडनी, लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल और कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में कैनेडी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर छाई हुई है। 

    यह भी पढ़ें- Hello Bachhon OTT Release: महत्वपूर्ण विषय पर सीरीज लेकर आ रहे विनीत कुमार, आ गई 'हेलो बच्चों' की रिलीज डेट