Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khel Khel Mein OTT: थिएटर में हालत पस्त, ओटीटी पर खेल होगा मस्त! जानिए कहां रिलीज होगी 'खेल खेल में'

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 03:42 PM (IST)

    Khel Khel Mein OTT Release अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फिल्म खेल खेल में की सिनेमाघरों में हालत पस्त है। थिएटर्स में निर्देशक मुदस्सर अजीज की ...और पढ़ें

    खेल खेल में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज (Photo Credit-Jagran)
    खेल खेल में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. खेल खेल में ओटीटी पर कब होगी रिलीज
    2. इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन आएगी कॉमेडी फिल्म
    3. कमाई में अक्षय कुमार की फिल्म की हालत है पस्त

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) से बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद थी। लेकिन रिलीज के 10 दिन बाद अब ये आसानी से कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी मूवी दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरने में पूरी तरह से नाकाम रही है। सिनेमाघरों में इस मूवी को देखने के लिए गिने-चुने ही लोग पहुंच रहे हैं। 

    ऐसे में अब खेल खेल में की ओटीटी रिलीज (Khel Khel Mein OTT Release) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और हर कोई इसको लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रहा है। लेकिन हम आपको क्लियर कट बताएंगे की किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खेल खेल में को ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। 

    ओटीटी पर कहां रिलीज होगी खेल खेल में

    निर्देशक मुदस्सर अजीज की कॉमेडी फिल्म खेल खेल में को 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। रिलीज के पहले दिन इस मूवी को भारी मात्रा में सिनेमाघरों में ऑडियंस नहीं मिली और फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। अक्षय कुमार के अलावा इस मूवी में फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, प्रज्ञा जायसवाल, एमी विर्क और आदित्य सेहल जैसे कलाकार लीड रोल में दिखे। 

    ये भी पढ़ें- Khel Khel Mein Box Office Day 10: शनिवार को 'खेल' गई अक्षय की फिल्म, Stree 2 के कहर के बीच करोड़ों में हुई कमाई

    मल्टी स्टारर फिल्म खेल खेल में की ओटीटी रिलीज को लेकर अब सुर्खियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस मूवी को स्ट्रीम किया जाएगा। जिसकी जानकारी आपको मूवी के प्री ओर पोस्ट क्रेडिट सीन्स में डिजिटल पार्टनर की जगह नेटफ्लिक्स का नाम देखने से मिल जाएगी। 

    खबरें और भी

    ओटीटी कब आएगी अक्षय की फिल्म

    हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि अक्षय कुमार की खेल खेल में को कब ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि दशहरा या फिर दीवाली पर ये ऑनलाइन स्ट्रीम हो सकती है। मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में खेल खेल में अपना बजट भी निकालने में विफल रही है।

    ये भी पढ़ें- एक मूवी में 23 Kiss से Vaani Kapoor ने मचाई थी सनसनी, रियल में बेहद हॉट हैं Khel Khel Mein की एक्ट्रेस