यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Koffee With Karan 8: 25 साल पहले Shah Rukh Khan ने किया कुछ ऐसा, करण जौहर बोले- ''आज के एक्टर्स नहीं कर सकते''
Koffee With Karan 8 Episode 6 करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण सीजन 8 के छठे एपिसोड में काजोल और रानी मुखर्जी नजर आने वाली हैं। इस दौरान करण ने इन ...और पढ़ें

HighLights
- करण जौहर की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है
- 25 साल पहले शाह रुख खान ने किया ये कारनामा
- 31 साल की उम्र में किंग खान किया ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karan Johar On Shah Rukh Khan: हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर्स करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर शो कॉफी विद करण-8 को लेकर चर्चा में हैं। इस शो के छठे एपिसोड में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और काजोल बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं।
ये दोनों एक्ट्रेसेज करण की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है'में शाह रुख खान के साथ नजर आ चुकी हैं। इस अपकमिंग एपिसोड के दौरान करण जौहर ने फिल्म में शाह रुख खान के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
25 साल पहले शाह रुख खान ने किया ये कारनामा
कॉफी विद करण-8 के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने रानी मुखर्जी और काजोल के साथ साल 1998 में आई सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान इन तीनों ने इस मूवी से जुड़े कई रोचक किस्से भी साझा किए हैं। इस बीच करण जौहर ने बताया है-
''कुछ कुछ होता है के समय में शाह रुख खान 31 साल के थे और इतनी कम ऐज में उन्होंने बड़े पर्दे पर एक पिता की भूमिका को बखूबी निभाया है। हैरान करने वाली बात ये है कि आज के दौर में कोई फिल्म एक्टर इतनी कम उम्र में किसी फिल्म में पिता का रोल अदा करने के लिए जल्दी मंजूरी नहीं देता है। ऐसे में शाह रुख ने 25 साल पहले जो काम किया, उसे मौजूदा समय में उभरते हुए कुछ कलाकारा करने में कतराते हैं।''
खबरें और भी
मालूम हो कि कॉफी विद करण-8 का आने वाला एपिसोड गुरुवार 30 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
अब तक ये सितारे पहुंचे कॉफी विद करण-8 के मंच पर
हर बार की तरह इस भी करण जौहर का कॉफी विद करण-8 चर्चाओं में बना हुआ है। अब तक इस शो के पांच एपिसोड पूरे हो चुके हैं, जबकि छठा एपिसोड कल आने वाला है। अब तक करण के इस चैट शो में बतौर गेस्ट सनी देओल, बॉबी देओल, आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन जैसे फिल्मी सितारे नजर आ चुके हैं।