Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee with Karan 8: जब करण जौहर की वजह से सड़क पर आ गए थे पिता यश, Rani Mukerji ने डायरेक्टर को किया एक्सपोज

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 12:01 PM (IST)

    Koffee With Karan Season 8 फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 के अगले एपिसोड में बी-टाउन की फेमस कजिंस रानी मुखर्जी और काजोल आएंगी। शो का ले ...और पढ़ें

    करण जौहर के शो में पहुंचीं रानी मुखर्जी और काजोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    करण जौहर के शो में पहुंचीं रानी मुखर्जी और काजोल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. करण जौहर के शो में आईं रानी मुखर्जी और काजोल
    2. रानी मुखर्जी ने करण जौहर को किया एक्सपोज
    3. करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' का बताया मजेदार किस्सा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan Season 8: करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' सेलिब्रिटीज गेस्ट के चलते सुर्खियों में रहता है। जब से चैट शो का आठवां सीजन शुरू हुआ है, तब से शो लाइमलाइट में है। पांच सक्सेसफुल एपिसोड के बाद अब छठे एपिसोड में बी-टाउन की दो बहनें आने वाली हैं, जो शो में मस्ती का तड़का लगाएंगी।

    कॉफी विद करण में महफिल जमाएंगी रानी और काजोल

    काफी समय से चर्चा हो रही थी कि 'कॉफी विद करण 8' में बी-टाउन की फेमस कजिंस आने वाली हैं। अब खुलासा हो गया है। ये बहनें कोई और नहीं बल्कि रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और काजोल (Kajol) हैं। चैट शो के नए प्रोमो में 'कुछ कुछ होता है' की टीना (रानी) और अंजलि (काजोल) करण जौहर के साथ मजेदार बातें करती हुई नजर आ रही हैं।

    जब सड़क पर आ गए थे करण जौहर के पिता

    'कॉफी विद करण सीजन 8' के नए प्रोमो की शुरुआत रानी मुखर्जी के स्टेटमेंट 'मैं आपको एक्सपोज करना चाहती हूं' से होती है। ये सुनकर करण जौहर के कान खड़े हो जाते हैं और काजोल मजे लेते हुए कहती हैं, "मुझे अभी से शो पसंद आ रहा है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

    शो में करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' का एक किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि मैं कुछ कुछ होता है की शूटिंग कर रहा था और मेरे पिता महबूब स्टूडियो के बाहर रोड पर खड़े होकर बात कर रहे थे। संजय दत्त ने पूछा, 'यश जी आप यहां क्या कर रहे हो?' उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने सेट लगाया है और मैं सड़क पर आ गया हूं।'"

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: करण जौहर ने किया खुलासा, बताया कैसे सलमान खान को फिल्में साइन करने के लिए करते हैं राजी

    खबरें और भी

    रानी मुखर्जी ने करण पर लगाया आरोप

    प्रोमो में देखा गया कि रानी मुखर्जी करण जौहर पर खाना छीनने और हिट करने का आरोप लगा रही हैं। रानी ने कहा, "आपने मेरा खाना छीना और मुझे हिट किया।" करण ने इससे इनकार किया तो रानी ने उन्हें झूठा बताया। काजोल ने कहा, "यह अब्यूज था।" आखिर में काजोल मजाकिया अंदाज में करण के शो से निकलने की बात कहती हैं। प्रोमो भर ने फैंस को यकीन दिला दिया है कि ये एपिसोड फनी होने वाला है। लोग इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 25 Years of KKHH: अंजलि, राहुल और टीना की यादों को शेयर कर इमोशनल हुए करण जौहर, लिखा दिल छू देने वाला मैसेज