Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss से पहले कुणाल खेमू करेंगे OTT पर धमाका, 42 एपिसोड की रियलिटी सीरीज देगी एंटरटेनमेंट का डेली डोज

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 04:58 PM (IST)

    42 एपिसोड के Alliance को 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा। प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाले शो के बारे में जानें सबकुछ। ...और पढ़ें

    रियलिटी शो को होस्ट करेंगे कुणाल खेमू

    रियलिटी शो को होस्ट करेंगे कुणाल खेमू

    HighLights

    1. रियलिटी शो को होस्ट करेंगे कुणाल खेमू

    2. प्राइम वीडियो पर मिलेगा डेली एंटरटेनमेंट का डोज

    3. 240 देशों में प्रसारित होगा शो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए गए इस बेहद रोमांचक रियलिटी शो में 16 कंटेस्टेंट्स सहयोगी बनकर खेल में एंट्री करेंगे। लेकिन बदलते समीकरण, धोखा और रणनीतिक खेल हर गठबंधन की परीक्षा लेंगे, जहां सभी की नजरें अंतिम जीत पर होंगी।

    प्राइम वीडियो पर होगा शो का प्रीमियर

    Prime Video के लिए यह एक खास पहल है, क्योंकि अलायंस का नया एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। यह शो रोमांच, अनिश्चितता और ट्विस्ट से भरपूर होगा, जैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss के सेट पर वापसी के लिए तैयार Salman Khan, इस महीने से शुरू करेंगे शूटिंग

    इस दिन से शुरू होगी मनोरंजन सीरीज

    प्राइम वीडियो ने आज अपनी मोस्ट अवेटेड रियलिटी सीरीज अलायंस की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 26 जून घोषित की है। यह एक खास उपलब्धि है क्योंकि अलायंस प्राइम वीडियो की दुनिया भर में पहली डेली सीरीज होगी, जिसमें दर्शकों को हर दिन नया एपिसोड देखने को मिलेगा।

    कुणाल खेमू का पहला रियलिटी शो

    इस शो के साथ कुणाल खेमू (Kunal Khemu) पहली बार किसी रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। अलायंस, टाल्पा स्टूडियोज के दुनियाभर में चर्चित डच फॉर्मेट का पहला इंटरनेशनल अडैप्टेशन है, जिसे जॉन डी मोल ने बनाया है। इसके भारतीय संस्करण का निर्माण बानिजय एशिया ने किया है। हिंदी भाषा की यह अनस्क्रिप्टेड सीरीज 26 जून से भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

    खबरें और भी


     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, हाजिरजवाबी और कॉमेडी, थ्रिलर से लेकर गंभीर किरदारों तक में आसानी से ढल जाने की खासियत के लिए मशहूर कुणाल खेमू अलायंस के साथ एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। वह पहली बार किसी शो को होस्ट करते दिखाई देंगे। भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस गेम फॉर्मेट शो में 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जो जोड़ी के रूप में खेल में एंट्री करेंगे।

    लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास होगा कि इस खेल में कोई भी अलायंस हमेशा के लिए नहीं है। यह ऐसा गेम है जहां हर अलायंस कभी फायदा बन सकता है तो कभी सबसे बड़ी रुकावट। आखिर में सभी चुनौतियों को पार कर सिर्फ एक कंटेस्टेंट ही बच पाएगा, जो अल्टीमेट विनर बनेगा।

    अलायंस सिर्फ एक नया शो नहीं है, बल्कि अब आपका रोज का डोज बनने वाला है। हर दिन नया एपिसोड, नए अलायंस, नए ट्विस्ट और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा। 26 जून से हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर इसका नया एपिसोड स्ट्रीम होगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान के शो में धमाल मचाएंगे ये सितारे, मस्ती और ड्रामा का भरपूर डोज; Ex-Contestant भी होंगे हिस्सा?