यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love Storiyaan: प्यार के महीने में सच्ची मोहब्बत की कहानी बताएंगे Karan Johar, 'लव स्टोरियां' की रिलीज डेट OUT
Love Storiyaan Release Date निर्माता-निर्देशक करण जौहर अपने फैमिली ड्रामा के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनकी रोमांटिक फिल्में भी कम दिलचस्प नहीं होती ...और पढ़ें

HighLights
- करण जौहर ने नई वेब सीरीज का किया एलान
- सच्ची प्रेम कहानियों पर आधारित है लव स्टोरियां
- प्यार के महीने में रिलीज हो रही लव स्टोरियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Love Storiyaan Release Date: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। यूं तो प्यार जाहिर करने का कोई हफ्ता, महीना या साल नहीं होता है, लेकिन वैलेंटाइन वीक में पार्टनर्स को स्पेशल फील कराना एक प्यारा बहाना है। अगर आप वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ घर पर ही कोई रोमांटिक फिल्म या सीरीज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो 'लव स्टोरियां' को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लीजिए।
'लव स्टोरियां' एक ऐसी सीरीज है, जो आपको सच्ची मोहब्बत पर यकीन करना सिखाएगी। यह सीरीज सच्ची प्रेम कहानियों पर आधारित है। हाल ही में, निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी नई वेब सीरीज का एलान किया है।
करण जौहर की नई वेब सीरीज का एलान
फैमिली और रोमांटिक ड्रामा बनाने वाले करण जौहर ने सच्ची प्रेम कहानियों पर बनी वेब सीरीज की अनाउंसमेंट की है। 'कभी खुशी कभी गम' के डायरेक्टर ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, "भारत के कोने-कोने से सच्ची मोहब्बत की सच्ची कहानियां इस वैलेंटाइन आपके पास आ रही हैं।" करण जौहर ने सीरीज का निर्माण किया है।
यह भी पढ़ें- The Bull: मालदीव को लगा बड़ा झटका, Salman Khan और करण जौहर नहीं करेंगे 'द बुल' की शूटिंग?
कब और कहां रिलीज हो रही लव स्टोरियां?
सच्ची प्रेम कहानी बेस्ड 'लव स्टोरियां' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो रही है। इसे ओटीटी पर वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) से स्ट्रीम किया जाएगा। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "इस वैलेंटाइन डे हम आपके लिए एक ऐसी कहानियां लेकर आ रहे हैं, जो आपको प्यार के मैजिक पर यकीन करने पर मजबूर करेंगी।"
खबरें और भी
this valentine’s, we bring you stories that will make you believe in the magic of love 💙 inspired by real life couples and created by the makers of fairytale romances!#LoveStoriyaanOnPrime, Feb 14#KaranJohar @apoorvamehta18 @somenmishra0 @IndikarAkshay #ArchanaPhadke… pic.twitter.com/s94OC4K7Gz
— prime video IN (@PrimeVideoIN) February 6, 2024
'लव स्टोरियां' के अलावा करण जौहर कई बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं। करण की आगामी फिल्मों में 'दुल्हनिया 3', 'द बुल', 'सरजमीं' और 'जिगरा' जैसी फिल्में हैं।