Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maa Behen OTT Release: ओटीटी पर गर्दा उडाएंगी माधुरी दीक्षित, Crime Comedy में तृप्ति देंगी 'धक-धक' गर्ल का साथ

    Updated: Fri, 15 May 2026 12:44 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स की अपकमिंग क्राइम कॉमेडी (Crime Comedy) में माधुरी-तृप्ति, धरना दुर्गा और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी माधुरी की क्राइम थ्रिलर

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी माधुरी की क्राइम थ्रिलर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को माधुरी दीक्षित के 59वें जन्मदिन के मौके पर एक नई फिल्म की घोषणा की गई है। फिल्म का नाम 'मां बहन' (Maa Behen) है और इस मजेदार क्राइम-कॉमेडी में उनके साथ तृप्ति डीमरी भी शामिल होंगी। वहीं शानदार कलाकार रवि किशन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में-

    क्या है क्राइम कॉमेडी (Crime Comedy) की कहानी?

    4 जून को रिलीज हो रही 'मां बहन' की कहानी रेखा नाम की एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है। रेखा पहले से ही अपनी जिंदगी की तमाम जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही होती है, तभी अचानक उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जब उसे अपनी रसोई में एक लाश मिलती है।

    madhuri (11)

    यह भी पढ़ें- 36 साल पहले आई फिल्म ने साउथ में मचाया था गदर! दो बार बना रीमेक; आज भी हर आशिक की पहली पसंद है ये 'कल्ट' मूवी

    अब रेखा को अपनी दो बेटियों- जिम्मेदार जया और बिंदास सुषमा के साथ मिलकर, इस तिकड़ी को तेजी से सोचना होगा, उससे भी तेजी से झूठ बोलना होगा, और किसी भी तरह अपने ताका-झांकी करने वाले पड़ोसियों को सच का पता लगने से रोकना होगा।

    यह फिल्म Abundantia Entertainment और Opening Image Films के सहयोग से बनी है, और इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

    madhuri (8)

    मां-बहन की कास्ट

    माधुरी (Madhuri Dixit) के साथ-साथ, इस फिल्म में तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri), धारणा दुर्गा और रवि किशन (Ravi Kishan) भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    खबरें और भी

    कब और कहां रिलीज होगी माधुरी की फिल्म?

    फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की कि यह फिल्म 4 जून को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी।

    madhuri (8)

    माधुरी-तृप्ति का वर्कफ्रंट

    माधुरी दीक्षित पिछली बार फिल्म मिसेज देशपांडे में नजर आई थीं। जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटीक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी पसंद किया और सराहा था। वहीं तृप्ति की पिछली थिएट्रिकल रिलीज 'ओ रोमियो' (O'Romeo) थी। जिसमें वे शाहिद कपूर के साथ दिखी थीं।

    यह भी पढ़ें- 4 इलेक्ट्रिशियन और एक अनजान शख्स, हुआ कुछ ऐसा; डर के मारे जोर-जोर से 'धक-धक' करने लगा था Madhuri Dixit का दिल