यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maaman OTT Release: थिएटर्स में इमोशनल कर देने वाली सूरि की फिल्म अब ओटीटी पर, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
तमिल सिनेमा की सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का क्रेज बॉक्स ऑफिस से ओटीटी तक छाया हुआ है। इसी कड़ी में सूरि ...और पढ़ें

Maaman ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार (Photo Credit- X)
HighLights
ओटीटी पर रिलीज हो रही तमिल फिल्म मामम
सिनेमाघरों के बाद आॉनलाइन देख पाएंगे मूवी
10 करोड़ के बजट में की थी शानदार कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maaman OTT Release: तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता सूरि की फिल्म ‘मामन’ को सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया था। थिएटर में मिले प्यार के बाद मेकर्स इसे ओटीटी पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। ज दर्शक अभी तक इस फिल्म को नहीं देख पाए हैं वो अब इसे ऑनलाइन अवेल कर सकेंगे। यह इमोशनल पारिवारिक ड्रामा दर्शकों को हंसी, आंसू और रोमांच का अनोखा मिश्रण देती है। लेकिन इसकी ओटीटी रिलीज में क्या खास है और कब आएगी यह फिल्म? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
क्या है ‘मामन’ की कहानी?
‘मामन’ एक भावनात्मक फैमिली ड्रामा है, जिसकी कहानी खुद सूरि ने लिखी है और इसे प्रशांत पांडियाराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सूरि ने इंबा का किरदार निभाया है, जो अपने भांजे लड्डू से बेहद प्यार करता है। लेकिन जब इंबा की शादी रेखा (ऐश्वर्या लक्ष्मी) से होती है, तो लड्डू और रेखा के बीच गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, जिससे उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।
-1750579073876.jpg)
यह कहानी परिवार, प्यार और समझौते की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती है। फिल्म 16 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई और इसने तमिलनाडु में 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो इसके 10 करोड़ के बजट से 300% ज्यादा मुनाफा है। ग्रामीण इलाकों में इसने खासतौर पर परिवारिक दर्शकों का दिल जीता।
यह भी पढ़ें- Squid Games 3 On OTT: एक हफ्ते के अंदर फिर शुरू होने जा रहा है मौत का खेल, नोट कर लें रिलीज डेट
ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स
सूरि ने 8 मई 2025 को X पर ऐलान किया था कि ‘मामन’ के सैटेलाइट राइट्स जी तमिल ने और डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स जी5 ने खरीद लिए हैं। उन्होंने लिखा, “यह ऑफिशियल है! @ZeeTamil को सैटेलाइट राइट्स और @ZEE5Tamil को डिजिटल राइट्स मिले हैं। मामन।” यह खबर फैंस के लिए खुशी की बात है, जो अब घर बैठे इस फिल्म का मजा ले सकेंगे। फिल्म को तमिल ऑडियो के साथ अंग्रेजी सबटाइटल्स में स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक इसे देख सकें।
-1750579085333.jpg)
Photo Credit- X
कब होगी ओटीटी पर रिलीज?
‘मामन’ की ओटीटी रिलीज की तारीख का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह जून 2025 के दूसरे हफ्ते में रिलीज हो सकती है, लेकिन कुछ देरी की वजह से तारीख बदल गई। अब खबर है कि यह फिल्म 20 जून 2025 को Z5 पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, कुछ ऐसी भी खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज में थोड़ा समय लग सकता है। मगर स्ट्रीम होने के बाद फैंस इसे Z5 ऐप या वेबसाइट पर वैलिड सब्सक्रिप्शन के साथ देख सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।