यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Squid Games 3 On OTT: एक हफ्ते के अंदर फिर शुरू होने जा रहा है मौत का खेल, नोट कर लें रिलीज डेट
साउथ कोरियन डायस्टोपियन सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा 'स्क्विड गेम्स' सीजन 3 का दर्शक एक लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। ...और पढ़ें

इस हफ्ते रिलीज होगा स्क्विड गेम्स 3/ फोटो- Yotube
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोरियन ड्रामा सीरीज 'स्क्विड गेम्स' को देखने वालों की संख्या सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी काफी ज्यादा है। इस सीरीज के अब तक 2 सीजन हो चुके हैं। हालांकि, दूसरे का रिस्पांस पहले के मुकाबले थोड़ा निराशाजनक था। इसके बावजूद लोग 'स्क्विड गेम्स' (Squid Games Season 3) को लेकर काफी एक्साइटेड थे।
जब ये खबर सामने आई थी कि इस सीजन के आने में काफी देर होगी, तो दर्शक काफी निराश हो गए थे। हालांकि, मेकर्स ने 7 दिन पहले ही इसके फाइनल सीजन का ट्रेलर शेयर कर ये बता दिया था कि अब मौत का खूनी खेल एक बार फिर से देखने से दर्शक ज्यादा दूर नहीं है। अब नेटफ्लिक्स ने एक नया अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि स्क्विड गेम्स 3 इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगा। उन्होंने दिन और तारीख का अपडेट भी शेयर किया:
इस तारीख को Netflix पर आएगा स्क्विड गेम्स 3
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक OTT प्लेटफॉर्म पर स्क्विड गेम्स के फाइनल सीजन को लेकर एक अपडेट शेयर किया है, जिसमें वही सेओंग गि-हुन जो खुद भी एक प्लेयर हैं, वह अपनी मौत को दांव पर लगाकर इस गेम को खेलने वाले सह-खिलाड़ियों को बचने का रास्ता दिखाते हुए दिखाई देंगे।
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपडेट शेयर करते हुए बताया कि ये सीजन अगले फ्राइडे यानी कि 27 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा। इससे पहले ह्वांग डोंग-ह्युक के निर्देशन में बनी इस सीरीज के मेकर्स ने जो ट्रेलर रिलीज किया था, उसमें आइलैंड में एक सुनसान जगह पर फंसे खिलाड़ियों की आवाज में और भी ज्यादा कंपकपी लग रही थी, जिससे ये साफ जाहिर है कि इस बार ये फाइनल सीजन पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाला है और मौत का तांडव और भी बड़ा होगा।
स्क्विड गेम्स के सीजन 3 में दिखेंगे कौन-कौन से सितारे
स्क्विड गेम्स के सीजन 3 में जो सितारे नजर आने वाले हैं, उनमें ली जुंग जी उर्फ सेओंग गि-हुन प्लेयर नंबर 456, वी हां जू यानी कि ह्वाइंग जूं हो (पुलिस ऑफिसर), ली ब्यूंग हूं, पार्क ही सू और जूंग हो यों नजर आने वाली हैं।
-1750513662408.jpg)
स्क्विड गेम्स की कहानी की बात करें तो ये 456 लोगों की ऐसी कहानी है, जो दक्षिण कोरिया के निवासी हैं और बहुत ही ज्यादा कर्ज में डूबे रहते हैं। उनके पास आइलैंड पर इस गेम को खेलने के लिए एक कार्ड आता है, जिसके लिए उन्हें काफी मोटी रकम मिलती है। उन्हें बच्चों वाले गेम तो खिलाए जाते हैं, लेकिन उसमें ऐसी ट्रिक्स होती हैं, जिससे कोई भी वहां से बाहर बचकर नहीं निकल सकता।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।