8 एपिसोड वाली पुरानी वेब सीरीज ने Netflix पर किया कब्जा, IMDb से मिली है 8 की धांसू रेटिंग
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस वक्त एक साल पुरानी 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज अपना दबदबा बनाए हुए है। ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है ये सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर छाई ये पुरानी वेब सीरीज
इस नंबर पर ट्रेंड कर रही है सीरीज
8 एपिसोड वाली वेब सीरीज है रोमांचक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स डिजिटल दुनिया का वह प्लेटफॉर्म है, जिस पर लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज का बोलबला देखने को मिलता है। लेकिन कई मरतबा देखा जाता है कि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पुराने थ्रिलर भी ट्रेंडिंग में बने रहते हैं।
इस कड़ी में एक साल पुरानी एक रोमांचक वेब सीरीज का नाम शामिल होता है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर अपना कब्जा बना हुए है। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज को आईएमडीबी की तरफ से 8/10 की बंपर रेटिंग भी मिली है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही ये सीरीज
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे बीते साल नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। इस सीरीज का जॉनर कोर्टरूम ड्रामा कॉमेडी था और रवि किशन जैसे सुपरस्टार्स सहित इसमें कई नामी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी ये Crime Thriller, रोंगटे खड़े कर देगी 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात वेब सीरीज मामला लीगल है (Maamla Legal Hai) की जा रही है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-5 पर ट्रेंड कर रही है। अपनी शानदार कहानी के दम पर मामला लीगल है, फिलहाल ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी हुई है। इस सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
-1774947415197.jpg)
यही कारण है कि एक साल बाद भी मामला लीगल है को नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है। पहले सीजन की सफलता के बाद अब मेकर्स की इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं, जिसका एलान पहले ही किया जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मामला लीगल का सीजन 2 कब आ रहा है।
खबरें और भी
जल्द रिलीज होगी मामला लीगल है 2
एक साल के लंबे इंतजार के बाद मामला लीगल है का सीजन 2 आ रहा है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब 3 अप्रैल 2026 को मामला लीगल है 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इस बार सीरीज की कास्ट में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। रवि किशन, नायला ग्रेवाल, कुशा कपिला, अनंत वी जोशी, निधि बिष्ठ और यशपाल शर्मा के नाम सीरीज की कास्ट में शामिल हैं।