विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुजुर्ग, ठग और दिमागी खेल… सस्पेंस से भरी 7.9 IMDb रेटिंग वाली फिल्म OTT पर हिट

Published: Sat, 23 Aug 2025 08:03 PM (IST)

ओटीटी पर एक फिल्म खूब चर्चा में है। यह कहानी एक भूलने की बीमारी वाले बुजुर्ग और एक ठग के ...और पढ़ें

ओटीटी पर आते ही छा गई यह फिल्म (Photo Credit- IMdb)
ओटीटी पर आते ही छा गई यह फिल्म (Photo Credit- IMdb)

HighLights

  1. ओटीटी पर आते ही छा गई यह फिल्म
  2. बुजुर्ग और एक ठग की दिखाती है कहानी
  3. सस्पेंस देखकर होगी आपको हैरानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर कई सीरीज और फिल्मों का जिक्र चलता है। साउथ इंडस्ट्री की फिल्में भी ओटीटी पर राज करती है। इन दिनों एक फिल्म की खूब चर्चा चल रही है, जिसकी कहानी सामान्य लगती है लेकिन इसे देखने के बाद पता चलता है कि कैसे एख बुजुर्ग को आर्थिक नुकसान हो जाता है।

वैसे तो यह एक तमिल में बनी फिल्म है, लेकिन आप इसे हिंदी में भी देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी को देखने के बाद आप घंटों तक सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि ऐसा कैसे और क्यों हुआ? आइए इस फिल्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मारीसन फिल्म की कहानी क्या है?

यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम मारीसन है। यह मूल रूप से एक तमिल मूवी है, जिसमें एक ठग है। एक बुजुर्ग व्यक्ति है, जिसे बहुत ज्यादा भूल जाने की आदत है। दोनों रास्ते में टकराते हैं और बुजुर्ग के पास लाखों पैसे हैं और उस ठग का इरादा पैसे लुटने और धोखा देकर भागने का है।

यह भी पढ़ें- Dahaad 2 में वापसी के लिए तैयार हैं Sonakshi Sinha, इस दिन से शुरू करेंगी शूटिंग!

कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट यह है कि उस ठग को इस बात की जानकारी नहीं है कि बुजुर्ग व्यक्ति आखिर कौन है। कहानी में जब यह बड़ा राज खुलता है, तो देखते ही देखते ही सबकुछ बदल जाता है। खास बात है कि यह मूवी अब ओटीटी पर आ चुकी है, जिसे आप आसानी से घर मैं बैठकर देख सकते हैं।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

यह चर्चित फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है और आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। थिएटर्स में इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और ओटीटी लवर्स इसके प्रीमियर का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफॉर्म आने के साथ ही यह मूवी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म का सस्पेंस और कहानी आपको इससे बांधे रखने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें- Inspector Zende से पहले इन सीरीज में दिखी थी चार्ल्स शोभराज की कहानी, क्यों कहा जाता था उसे बिकिनी किलर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।