Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan OTT Release: फुटबॉल कोच बनकर ओटीटी पर हाजिर हुए अजय देवगन, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं 'मैदान'

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 08:25 AM (IST)

    इस साल ईद के मौके पर रिलीज मैदान फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें अजय देवगन फुटबॉल कोच बने नजर आए। उनकी एक्टिंग ने बड़े पर्दे पर खूब तारीफें बटोरीं। अगर आप म ...और पढ़ें

    'मैदान' फिल्म से अजय देवगन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    'मैदान' फिल्म से अजय देवगन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इस साल ईद पर रिलीज हुई थी 'मैदान'
    2. फुटबॉल कोच बने नजर आए थे अजय देवगन
    3. ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म मैदान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan OTT Release: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) पिछले कुछ समय में अपनी फिल्मों के कारण चर्चा में बने हैं। रोमांटिक हीरो से हटकर उन्होंने अपना रुख उन फिल्मों की तरफ भी किया है, जिसमें ड्रामा या कॉमेडी हो और वो फिल्में परिवार के साथ देखने लायक भी हों।

    ओटीटी पर रिलीज हुई 'मैदान'

    10 अप्रैल को अजय देवगन की मूवी 'मैदान' रिलीज हुई थी। ये स्पोर्ट्स ड्रामा आधारित बायोपिक है, जिसमें अजय देवगन ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का कैरेक्टर प्ले किया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भले ही कुछ खास रिस्पांस न मिला हो, लेकिन अगर आप अजय देवगन और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के फैन हैं, तो ये मूवी जरूर देख सकते हैं।

    फिल्म देखने के लिए खर्च करने होंगे रुपये?

    अमित रविंद्रनाथ शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैदान' 4 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। ये मूवी पहले फ्री में अवेलेबल नहीं है। यानी फिल्म को देखने के लिए आपको 349 रुपये खर्च करने होते। लेकिन अब इसे फ्री में स्ट्रीम किया जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by prime video IN (@primevideoin)

    यह भी पढ़ें: शैतान के बाद De De Pyaar De 2 में नजर आएंगे अजय देवगन और आर माधवन, शूटिंग हुई शुरू

    'मैदान' का कलेक्शन

    करीब 250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'मैदान' ने टिकट विंडो पर कुछ खास कमाई नहीं की थी। जितनी फिल्म से लोगों को उम्मीदें थीं, उस अनुसार रिजल्ट नहीं आए थे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मैदान फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 52.29 करोड़ है।

    खबरें और भी

    अजय देवगन अपकमिंग फिल्में

    इस साल 'मैदान' के अलावा अजय देवगन की 'शैतान' भी रिलीज हुई थी। वहीं, उनकी अपकमिंग मूवी में 'दे दे प्यार दे 2' है। इस फिल्म में एक बार फिर आर माधवन और वह एक फ्रेम में नजर आएंगे। इसके अलावा वह तब्बू के साथ 'औरों में कहां दम था' में भी नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: OTT Movies In June: सड़ी गर्मी में निकलने का नहीं है मन और घर में लग रहा है अकेलापन, हाजिर हैं ये नई फिल्में