यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Malayalam Thriller Movies on OTT: बहुत दिनों से कोई जानदार थ्रिलर फिल्म नहीं देखी? ट्राइ करें ये 8 मूवीज
Malayalam Cinema ने कई बेहतरीन थ्रिलर फिल्में दी हैं जिन्होंने खूब चर्चा बटोरी। ये फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी मौजूद हैं। हम यहां 8 ऐसी फिल्मो ...और पढ़ें

HighLights
- मलयालम सिनेमा ने कई थ्रिलर फिल्में दी हैं
- ममूटी की भ्रमयुगम चर्चित थ्रिलर फिल्म है
- फहद फासिल भी थ्रिलर फिल्मों में नजर आते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम थ्रिलर फिल्म अब्राहम ओजलर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज हो गई है। मिधुन मैनुअल थॉमस निर्देशित फिल्म में जयराम और ममूटी ने लीड रोल्स निभाये हैं। इनके अलावा अनूप मेनन, अनस्वरा राजन और अर्जुन अशोकन अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म सिनेमाघरों में 11 जनवरी को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पॉनस मिला था। ओटीटी पर फिल्म मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
वैसे, मलयालम सिनेमा (Malayalam Thriller Movies) से कई बेहतरीन थ्रिलर फिल्में आती रही हैं, जिनका सस्पेंस दर्शक को सीट से उठने नहीं देता है। होली के लम्बे वीकेंड में ऐसी फिल्मों की जानकारी, जो आपको मनोरंजन की हैवी डोज देंगे।
यह भी पढ़ें: Shaitaan OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी दहाड़ मारेगा 'शैतान', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
दृश्यम
मोहनलाल स्टारर यह फिल्म मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्मों में से एक है। हिंदी रीमेक में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था और फिल्म बेहद सफल रही थी। इसके दो पार्ट आ चुके हैं। दृश्यम डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
मिडनाइट मर्डर्स
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद अनजाम पथीरा को अन्य भाषाओं में मिडनाइट मर्डर्स के नाम से रिलीज किया गया था। यह स्लैशर थ्रिलर फिल्म है, यानी कातिल अपने शिकार को काटकर फेंक देता है। इसका लेखन निर्देशन भी मिधुन मैनुअल थॉमस ने किया है। फिल्म में कुनचाको बोबन और शरफ यू धीन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
खबरें और भी
भ्रमयुगम
ममूटी स्टारर हॉरर थ्रिलर फिल्म 15 फरवरी को हिंदी में भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। राहुल सदाशिवन निर्देशित ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म को खूब तारीफें मिलीं। अब यह फिल्म सोनीलिव पर हिंदी में भी देखी जा सकती है।
अन्वेशीप्पिन कंदेथुम
यह पुलिस प्रोसीजरल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन डारविन कुरियाकोसे ने किया है। टोविनो थॉमस लीड रोल में हैं। इसमें दो अलग-अलग मर्डर केसों की तफ्तीश दिखाई गई है। यह नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
अथिरन
2019 में आई फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें फहद फासिल ने लीड रोल निभाया है। उनके अलावा साई पल्लवी और अतुल कुलकर्णी अहम किरदारों में हैं। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
कन्नूर स्क्वॉड
रॉबी वर्गीज राज निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म में ममूटी ने लीड रोल निभाया था। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: हॉरर से डरने वालों का उड़ाते हैं मजाक तो अकेले देखकर बतायें ये 5 फिल्में
इरूल
मलयालम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 2021 में आई थी। नसीफ यूसुफ इजुद्दीन ने निर्देशित किया था। फिल्म में फहद फासिल सोबिन शहीर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसकी कहानी एक लेखक और उसकी प्रेमिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मोबाइल फोन के बिना वीकेंड गुजारने जाते हैं और फिर रहस्यमयी घटनाओं में फंसते चले जाते हैं।