यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mere Husband Ki Biwi OTT Release: 2 बीवियों के कलेश में फंसे Arjun Kapoor, थिएटर से पहले नोट कर लें ओटीटी की डेट
Mere Husband Ki Biwi On OTT अर्जुन कपूर भूमी पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह इस वक्त अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में पति-पत्नी क ...और पढ़ें

HighLights
- 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को लेकर हो रही चर्चा
- बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हो पाएगी फिल्म?
- सिनेमाघर से पहले ओटीट रिलीज का खुला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mere Husband Ki Biwi OTT Release: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता के साथ दो पॉपुलर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग साल 2022 में शुरू हुई थी और अब यह बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है।
कैसा था फिल्म का ट्रेलर?
फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के प्यार के बीच उलझे दिख रहे हैं। ट्रेलर शुरुआत में तीनों कलाकारों पर किए तंज से होती है। इसमें सबसे पहले भूमि का चेहरा दिखाया जाता है और कहा जाता है कि ये कमर्शियल मूवीज में बस पत्नी का रोल ही निभा पाई है। फिर रकुल प्रीत सिंह की तस्वीर दिखाते हुए कहा जाता है कि ये बस सेक्सी होने के अलावा और कुछ नहीं है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
फिर फाइनली अर्जुन कपूर पर कमेंट किया जाता है। इस दौरान आवाज सुनाई पड़ती है कि इन दोनों के बीच फंसा हुआ है ये लड़का। लगता है लड़के ने मेहनत की है। ट्रेलर पर दर्शकों की तरफ मिली जुली राय आई है। आइए ये भी जान लेते हैं ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Mere Husband Ki Biwi Trailer: रकुल और भूमि के प्यार के बीच उलझे नजर आए Arjun Kapoor, फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट
कब और कहां स्ट्रीम होगी मेरे हस्बैंड की बीवी?
मेरे हसबैंड की बीवी एक रोम-कॉम ड्रामा है, जो 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के OTT राइट्स डिज्नी+ हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं। इसके अलावा मूवी में मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अजुर्न के दोस्त का किरदार निभाया है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान मुदस्सर अजीज ने संभाली है, जिन्हें 'पति पत्नी और वो', 'हैप्पी भाग जाएगी' और 'खेल खेल में' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वाशु भगनानी और जैकी भगनानी इस फिल्म के निर्माता हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
पहले भी साथ काम कर चुके हैं अर्जुन और भूमि
ये पहली बार नहीं जब अर्जुन और भूमि सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हो। इस फिल्म से पहले अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की जोड़ी फिल्म द लेडी किलर में नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप हो गई थी।
.jpg)
Photo Credit- X
अब देखना है ये जोड़ी नई फिल्म में क्या नया कमाल कर के दिखाती है। फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के अलावा डिनो मोरिया, हर्ष गुजराल, शक्ति कपूर जैसे अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।