विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirzapur 3 Bonus Episode: मिर्जापुर में 'मुन्ना भैया' की वापसी, नए प्रोमो में दिखा गजब का भौकाल

Published: Thu, 29 Aug 2024 05:50 PM (IST)

ओटीटी की हिट सीरीज में शामिल मिर्जापुर के तीनों सीजन जबरदस्त हिट रहे। खासकर पहला सीजन जिसमें मुन्ना भैया के ...और पढ़ें

मिर्जापुर 3 बोनस एपिसोड से दिव्येंदु शर्मा
मिर्जापुर 3 बोनस एपिसोड से दिव्येंदु शर्मा

HighLights

  1. 'मिर्जापुर' के बोनस एपिसोड का हुआ एलान
  2. मुन्ना भैया स्टाइल में दिव्येंदु शर्मा आए नजर
  3. शो की रिलीज डेट आउट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो की धमाकेदार सीरीज 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन 5 जुलाई को शुरू हुआ था। यह सीजन आते ही छा गया था। 'गुड्डू भैया' के रोल में एक बार फिर अली फजल ने धाक जमाई, तो वहीं 'गोलू गुप्ता' यानी श्वेता त्रिपाठी के जलवे भी कम नहीं रहे। इन सबके बीच फैंस को मुन्ना भैया की कमी खूब खली। वहीं, अब 'मिर्जापुर' के बोनस एपिसोड को लेकर एक खबर सामने आई है।

मिर्जापुर के बोनस एपिसोड की हुई घोषणा

अली फजल ने कुछ दिनों पहले मिर्जापुर के बोनस एपिसोड की अनाउंसमेंट की थी। वहीं, अब स्वंय 'मुन्ना भैया' यानी दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) ने इस सीरीज की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने एक ऐसी बात कही है, जिसे सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जी हां, आपने सही समझा, 'मिर्जापुर' के बोनस एपिसोड में एक बार फिर आपको मुन्ना भैया की दादागिरी देखने को मिलेगी। 

दिव्येंदु शर्मा ने रिलीज किए वीडियो में कहा, ''हम क्या गए, पूरा बवाल मच गया। सुना है हमारे लॉयल फैंस बहुत मिस किए हमको। सीजन 3 में जो चीजें मिस की हैं आपने, वो हम खोजकर ले आए हैं। जस्ट फॉर यू, मुन्ना त्रिपाठी के सौजन्य से। क्योंकि हम करते पहले हैं और सोचते बाद में हैं।''

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

फैंस हुए एक्साइटेड

मुन्ना भैया स्टाइल में बोनस एपिसोड की अनाउंसमेंट देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह दिव्येंदु शर्मा के शो में होने से भी खुश हैं। एक ने कमेंट किया, 'लाल फुल, नीला फुल, मुन्ना भैया ब्यूटिफुल।' एक ने लिखा, 'अब होगा मौत का नंगा नाच।'

इस दिन से शुरू हो रहा शो

मिर्जापुर का बोनस एपिसोड 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें वह सभी सीन दिखाए जाएंगे, जिन्हें शूट के बाद डिलीट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: कब तक आएगा मिर्जापुर 4? डायरेक्टर ने दिया अपडेट, Mirzapur 3 को मिले रिस्पांस पर बोले- लोग इमोशनली कनेक्ट कर चुके हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।